भाजपा के पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 30 Apr 2025 9:05 PM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी सीवान जिला इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दालसानिया की सहमति से जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बुधवार को कर दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी सीवान जिला इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दालसानिया की सहमति से जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बुधवार को कर दी. सुशीला देवी धनंजय सिंह,मुकेश कुमार कुशवाहा,कुंदन सिंह,देवेंद्र गुप्ता,अनुरंजन मिश्रा एवं चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है.सत्यम कुमार सिंह सोनू उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है.हरेंद्र कुशवाहा,संदीप कुमार सिन्हा उर्फ राजेश श्रीवास्तव एवं अनुराधा गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है.आभा देवी,किरण गुप्ता,आभा सिन्हा,पंकज किशोर सिंह उर्फ टुन्ना सिंह,विजय कुमार चौधरी,पूनम देवी, उमाशंकर सिंह एवं बेबी देवी मंत्री बनाया गया है.धर्मेंद्र पटेल को कोषाध्यक्ष,सौरभ कुशवाहा कार्यालय मंत्री,सत्यजीत प्रसाद उर्फ रामू सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है. मनोज कुमार राम,देवेंद्र तिवारी राजकुमार शर्मा ,अजय कुमार तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ,संतोष राउत और अजय पाण्डेय को प्रवक्ता बनाया गया है. आदित्य पाठक ,मुकेश कसेरा एवं राकेश पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय मीडिया प्रभारी बनाया गया है.जिला इकाई की घोषणा होने पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिला इकाई बिहार में एक मजबूत इकाई के रूप मे काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी. विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने नई टीम के पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में आप लोगों और ज्यादा परिश्रम करना है और विधानसभा में सीवान जिले में एनडीए को सभी सीटों पर जितना है.विधायक देवेशकांत सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि कि आप लोग पहले भी काम करते थे अब और जवाब देही के साथ काम करके भारतीय जनता पार्टी को सीवान जिला ही नहीं बिहार में भी अग्रणी बनाएंगे. जिला इकाई के पदाधिकारी को बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष सैम्पी गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, प्रमील कुमार गोप, राजीव रंजन पाण्डेय, दिलीप गुप्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन