ePaper

जेपीयू में इसी सत्र में प्रारंभ होंगे कई प्रोफेशनल कोर्स

Updated at : 13 Jun 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
जेपीयू में इसी सत्र में प्रारंभ होंगे कई प्रोफेशनल कोर्स

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में कई नये प्रोफेशनल और रोजगारपरक पाठ्यक्रम इसी सत्र से प्रारंभ किये जायेंगे. गुरुवार को हुई विद्वत परिषद की बैठक में इन नये प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने की. विश्वविद्यालय का मानना है कि इन पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जॉब मार्केट की मांग के अनुसार पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा. खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ होने की पूरी संभावना जतायी गयी.

विज्ञापन

सीवान. जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में कई नये प्रोफेशनल और रोजगारपरक पाठ्यक्रम इसी सत्र से प्रारंभ किये जायेंगे. गुरुवार को हुई विद्वत परिषद की बैठक में इन नये प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक की अध्यक्षता कुलपति ने की. विश्वविद्यालय का मानना है कि इन पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जॉब मार्केट की मांग के अनुसार पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा. खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ होने की पूरी संभावना जतायी गयी. विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद की बैठक में जिन पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की सहमति दी गयी, उनमें लगभग ढाई दर्जन स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम तथा 10 सर्टिफिकेट स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं. जिन नये पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की सहमति दी गयी है उनमें ”मास्टर ऑफ हिन्दूज स्टडीज एंड स्पिरिचुअल साइंसेज”, ”मास्टर इन नैनो टेक्नोलॉजी”, ”मास्टर इन इंडियन नॉलेज सिस्टम”, ”मास्टर इन हेरिटेज एंड टूरिज्म”, ”मास्टर इन बायोटेक्नोलॉजी”, ”मास्टर इन माइक्रोबायोलॉजी”, ”मास्टर इन फॉरेंसिक साइंसेज” तथा ”मास्टर इन फूड एंड न्यूट्रिशन” सहित कई प्रोफेशनल पाठ्यक्रम शामिल हैं. वहीं, इनके अतिरिक्त सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ”सर्टिफिकेट कोर्स इन इंडियन नॉलेज सिस्टम”, ”सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा”, ”सर्टिफिकेट कोर्स इन कर्मकांड एंड हिन्दू स्टडीज”, ”सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमन राइट्स” आदि रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं. बैठक में कुलसचिव प्रो रणजीत कुमार, कई स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष व प्राचार्य सहित विद्वत परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन