ePaper

मां दुर्गा की विदाई के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न

Updated at : 13 Oct 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा की विदाई के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न

नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद जिले में शनिवार को विजया दशमी व दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. त्योहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ. लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. शनिवार की देर शाम कई जगहों पर दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, सीवान. नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र के बाद जिले में शनिवार को विजया दशमी व दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. त्योहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ. लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. शनिवार की देर शाम कई जगहों पर दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. मां दुर्गा के भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी. साथ ही अगले वर्ष फिर से आने वादा लिया. गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा के बाद मां को विदाई दी गई. श्मा को विदाई देने के लिए श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े. सदर प्रखंड में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा रविवार को प्रशासनिक सुरक्षा के बीच स्थित नदी में विसर्जित कर दी गयी. गाजे-बाजे व हाथी घोड़े के साथ अखाड़ा निकाला गया. महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मां का विसर्जन किया गया. शहर के अखाड़ा नंबर एक बड़ी देवी नखास चौक, नई मठ पसनौली में बने भव्य पुजा पंडाल में स्थापित देवी दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन हाथी घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलक्टरी पोखरा, नई मठ पसनौली के तलाब व नहर में किया गया. इसके पूर्व मुख्य पार्षद शारदा देवी, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी,लवली सिंह, रंजनी देवी, आरती देवी, गुड्डी देवी, सनकेशी देवी व मुन्ना देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने नम आंखों से मां की खोइछा भराई के रस्म को पूरा किया. नौ दिनों के महानुष्ठान के बाद पूजा पंडालों में स्थापित शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा को भक्तों ने अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी. इस दौरान शहर से लेकर गांव तक जगत जननी माता के अंतिम दर्शन को ले सड़कों पर भक्तों सैलाब उमड़ पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन