श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीवान में सजेगा भव्य 'श्री कृष्ण बाल मेला', 30 अगस्त को होंगी कई प्रतियोगिताएं

सांकेतिक तस्वीर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सीवान में 30 अगस्त को भव्य श्री कृष्ण बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में बच्चों के लिए कृष्ण, राधा, सुदामा, बलराम रूप सज्जा प्रतियोगिताएं, गीता श्लोक पाठ और इस्कॉन मंदिर का हरि कीर्तन मुख्य आकर्षण होंगे.
सीवान: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्थानीय श्री दुर्गा मंदिर परिसर में 30 अगस्त को दोपहर 1 बजे से भव्य श्री कृष्ण बाल मेला का आयोजन किया जाएगा. आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
कई गणमान्य लोगों को बनाया गया संरक्षक
आयोजन समिति के संरक्षक मंडल में डॉ. शरद चौधरी, डॉ. राजन कल्याण सिंह, नंदलाल खदारिया, प्रो. रविंद्र नाथ पाठक, जादूगर विजय, लक्ष्मीकांत शाह और राम प्रेम शंकर सिंह को शामिल किया गया है.
श्रीकृष्ण, राधा और बलराम रूप सज्जा प्रतियोगिता होगी आकर्षण
कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में बच्चों के भाग लेने की संभावना है. उन्होंने बताया कि बाल मेले में श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा और बलराम रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इन रूपों में सजकर आने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे.
गीता श्लोक, चौपाई पाठ और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी
बाल मेले के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक पाठ, चौपाई पाठ, आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा. विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन समिति ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है.
इस्कॉन मंदिर का हरि कीर्तन होगा मुख्य आकर्षण
बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई. व्यवस्था में बृजमोहन प्रसाद, नीरज कुमार शर्मा, सुधाकर प्रसाद गुप्ता, रजनीकांत जायसवाल, सुनील कुमार, लव कुमार साहू, भगवान दास, धीरज श्रीवास्तव, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, संतोष सोनी, अंजनी पांडेय, अखिलेश कुमार मिश्रा, डॉ. विपुल कुमार, सत्यम कुमार, आकाश अग्रवाल, प्रीति सराफ, कार्तिक पांडेय, कन्हैया, सरोज सोनी, आकाश गुप्ता, अर्पित कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रमा चंद्राही, सृष्टि कुमारी और आराध्या मिश्रा सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण इस्कॉन मंदिर द्वारा प्रस्तुत हरि कीर्तन भी होगा. आयोजन समिति ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का पंजीकरण कराकर उन्हें इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में शामिल कराने की अपील की है.
Also Read: बंटी यादव और पंकज राय हत्याकांड में खेसारी लाल यादव की एंट्री, CM सम्राट चौधरी से की यह मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










