बंटी यादव और पंकज राय हत्याकांड में खेसारी लाल यादव की एंट्री, CM सम्राट चौधरी से की यह मांग

खेसारी लाल यादव और सम्राट चौधरी की तस्वीर
Khesari Lal Yadav On Bunty Yadav Murder: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बंटी यादव और पंकज राय की निर्मम हत्याओं पर दुख जताया है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दोनों मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है.
Khesari Lal Yadav On Bunty Yadav Murder: पटना के न्यू करबिगहिया निवासी बंटी यादव और छपरा के पंकज राय की हत्या के मामले में अब भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भी खुलकर सामने आए हैं. उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है. साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
एक्स पर पोस्ट कर जताया दुख
बुधवार को खेसारी लाल यादव ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दोनों हत्याओं पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा कि बंटी और पंकज की निर्मम हत्या ने उन्हें बेहद व्यथित और आक्रोशित किया है. उनका कहना है कि किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पीड़ित परिवारों के दुख को असहनीय बताया.

भरत तिवारी मामले का भी किया जिक्र
खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने एकजुट होकर आवाज उठाई थी, उसी तरह अब बंटी यादव और पंकज राय के परिवार के लिए भी सबको साथ आना चाहिए. उन्होंने लोगों से जाति, धर्म और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर न्याय की मांग करने की अपील की.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री से की बड़ी मांग
खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अनुरोध किया कि दोनों मामलों की निष्पक्ष और तेज जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए. इससे कानून के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत होगा.
जल्द करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात
खेसारी लाल यादव ने यह भी कहा कि वह जल्द ही दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. इस मुश्किल समय में उनका साथ देंगे और हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे, वह उनके साथ खड़े रहेंगे.
Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में एक्शन, SDO-डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों को न्यायिक आयोग का समन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










