महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 28 Apr 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी

सोमवार को प्रखंड के चकरी और कुशहरा पंचायत में महिला संवाद का आयोजन किया गया. प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं और बदलते बिहार में महिलाओं की भूमिका के बारे में चर्चा की गई. कार्यक्रम का आयोजन चकरी पंचायत में अंबेडकर भवन के परिसर में हुआ

विज्ञापन

प्रतिनिधि,रघुनाथपुर. सोमवार को प्रखंड के चकरी और कुशहरा पंचायत में महिला संवाद का आयोजन किया गया. प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं और बदलते बिहार में महिलाओं की भूमिका के बारे में चर्चा की गई. कार्यक्रम का आयोजन चकरी पंचायत में अंबेडकर भवन के परिसर में हुआ जहां आजाद महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने जबकि कुशहारा पंचायत के जातहवा बाबा मंदिर के समीप हिम्मत महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने हिस्सा लिया. जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार, छाया जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ चकरी की अध्यक्ष नीतू देवी, सचिव किरण देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला संवाद के तहत महिलाओं के आर्थिक एंव समाजिक सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी न दी गई. इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा समूह से जुड़ने एवं अपनी आर्थिक क्षेत्र में विकसित हो कि संवाद के जरिया जानकारी दी गई. वही 30 से 40 महिलाओं द्वारा अपनी पंचायत की विकास, या अन्य प्रकार योजना में बदलाव एवं जोड़ने की प्रस्ताव दी. प्रखंड परियोजना पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए चलाए जाने वाली बिहार सरकार की योजनाओं को महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये दी गई. इस मौके पर अमरेश कुमार, सौरव कुमार , चिरंजीवी सिंह, वरुण कुमार, पंकज कुमार, एच आर अजित कुमार ,एच डी मनेजर स्वराज कुमार, विजय ज्योति, सुन्दर लाल पासवान, रिकू देवी सहित अन्य जीविका दीदी सहित कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन