सीवान के हसनपुरा में भाकपा माले का सत्याग्रह, सात सूत्री मांगों को लेकर किया अनशन

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय अनशन के दौरान उपस्थित भाकपा माले कार्यकर्ता

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाकपा माले ने हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय में सात सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह-अनशन किया. इस दौरान ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स पर रोक, पानी सप्लाई, राशन कार्ड, आवास योजनाओं और गरीबों के लिए मासिक पेंशन की मांग उठाई गई.

विज्ञापन

सीवान: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाकपा माले हसनपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय परिसर में सात सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह-अनशन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने की. सत्याग्रह में जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा, कृष्णा यादव, विशुनदेव भगत और लालजी यादव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.

सात सूत्री मांगों को लेकर किया सत्याग्रह

सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स लगाने पर रोक लगाने, पानी की सप्लाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने और बुलडोजर राज पर रोक लगाने की मांग की. इसके साथ ही गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटने की प्रक्रिया बंद करने तथा गरीब परिवारों को आवास सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग उठायी गयी.

गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सभी गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग भी उठायी. इसके अलावा महिलाओं, गरीबों और किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की मांग की गयी.

महंगाई के बीच गरीबों पर अतिरिक्त बोझ का विरोध

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और आर्थिक तंगी से गरीब परिवार पहले से परेशान हैं. ऐसे में उन पर अतिरिक्त कर का बोझ डालना उचित नहीं है. सरकार को गरीबों को राहत देने के साथ उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

सत्याग्रह-अनशन में मुस्लिम अंसारी, साधु यादव, खुशियाल साह, अली मियां, अनिल पांडेय, रामवतार मांझी, जनार्दन यादव, शोभा देवी, संजर अंसारी और सोबराती अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन