ग्रैपलिंग दिवस पर खिलाड़ियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Author Arvind kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
Siwan News : सीवान में ग्रैपलिंग खिलाड़ियों ने किया पौधारोपण

ग्रेपलिंग दिवस पर खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण करते अतिथि

Siwan News : सीवान में ग्रैपलिंग दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और ग्रैपलिंग को अनुशासन व आत्मरक्षा का माध्यम बताया.

विज्ञापन

Siwan News : ग्रैपलिंग दिवस के अवसर पर गुरुवार को सीवान में ग्रैपलिंग खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयानंद मेडिकल आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी थे. इस अवसर पर खेल पदाधिकारी उपेंद्र यादव, संरक्षक प्रो. डॉ. राजा प्रसाद एवं अनुराधा गुप्ता, अध्यक्ष अरविंद पाठक, उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, रेखा जायसवाल एवं अनुग्रह नारायण भारद्वाज, महासचिव एवं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कोच मनीष तिवारी (प्रियेश), कोषाध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता तथा डेनियल क्लब ट्रस्ट के अध्यक्ष विदित कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे.

खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पौधारोपण कार्यक्रम में कविता कुमारी, श्रेया कुमारी, सिमरन कुमारी, शगुफ्ता नाज, नाज फातिमा, निधि कुमारी, गुड़िया कुमारी, परी सिंह, रूपेश कुमार यादव, अर्जुन कुमार यादव और उदय कुमार पांडेय समेत कई खिलाड़ियों ने भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

ग्रैपलिंग को बताया अनुशासन और आत्मरक्षा का माध्यम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रैपलिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मरक्षा तथा मानसिक और शारीरिक मजबूती का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने बताया कि ग्रैपलिंग एक करीबी मुकाबले की युद्ध कला है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी को पकड़कर, गिराकर या विभिन्न लॉक तकनीकों के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है. यह कुश्ती, जूडो और ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु (बीजेजे) की तकनीकों का समन्वित स्वरूप है.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और पौधारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है.

Also Read : गोपालगंज में गैस रिसाव से लगी आग में युवक गंभीर रूप से झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज



विज्ञापन
Arvind Kumar

लेखक के बारे में

By Arvind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन