सीवान: मैरवा पीटीईसी की नयी प्राचार्य डॉ. अंकिता का स्वागत, पूर्व प्राचार्य को विदाई

मैरवा के पिटीइसी के नए प्रचार्य का स्वागत करते हुए शिक्षक संघ के उपेंद्र यादव
मैरवा के पीटीईसी कॉलेज में नवागंतुक प्राचार्य डॉ. अंकिता का भव्य स्वागत किया गया और पूर्व प्राचार्य सतेन्द्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।
Siwan News: मैरवा के दरौली मोड़ स्थित पीटीईसी परिसर में शिक्षक संवाद चौपाल मंच एवं मैरवा शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नवागंतुक प्राचार्य डॉ. अंकिता के पदभार ग्रहण करने पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सतेन्द्र बहादुर सिंह को उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी.
नवपदस्थ व्याख्याताओं का किया गया स्वागत
समारोह के दौरान संस्थान में नवपदस्थ व्याख्याताओं जेडी आलम, हरेराम दीक्षित, आरएन प्रसाद, डॉ. अंकिता एवं विभा का भी स्वागत किया गया. सभी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही संस्थान के अब्दुल वहुद, अकरम तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उपेंद्र यादव को भी सम्मानित किया गया.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पीटीईसी जैसे शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान को मजबूत करना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि डॉ. अंकिता के नेतृत्व में संस्थान के नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है. उनके नेतृत्व में शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है.
उन्होंने पूर्व प्राचार्य सतेन्द्र बहादुर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान के विकास में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा. उनके कार्यकाल में पीटीईसी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा.
शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
समारोह में मौजूद शिक्षकों एवं अन्य लोगों ने नयी प्राचार्य डॉ. अंकिता को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही पूर्व प्राचार्य सतेन्द्र बहादुर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
मौके पर अनवर हुसैन अंसारी, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना अंबेडकर, केशव पाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











