सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रही है काम: मंत्री

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Apr 2025 9:45 PM

विज्ञापन

नगर परिषद सीवान द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत शहर के पंचमंदिरा पोखरा परिसर में निर्मित अत्याधुनिक घाट व पार्क का उद्घाटन मंगलवार को भव्य समारोह में किया गया.इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह एवं देवेशकांत सिंह, मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने शिलापट का अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नगर परिषद सीवान द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत शहर के पंचमंदिरा पोखरा परिसर में निर्मित अत्याधुनिक घाट व पार्क का उद्घाटन मंगलवार को भव्य समारोह में किया गया.इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, विधायक कर्णजीत सिंह एवं देवेशकांत सिंह, मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने शिलापट का अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन किया. नगर परिषद मे 62.51 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया गया है. पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं,इसके साथ ही नागरिकों के सुबह और शाम के सैर हेतु ट्रैक का निर्माण किया गया है.पार्क में ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. पार्क परिसर में एक सुंदर और सुरक्षित छठ घाट का भी निर्माण किया गया है, जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्य को साकार करते हुए यहां व्यापक स्तर पर पौधारोपण भी किया गया है.इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सीवान से वाराणसी के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग रखी. मंत्री मंगल पांडेय ने लोगों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इसे संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे और समाधान का प्रयास करेंगे.उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है और जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियानों के माध्यम से राज्य में पर्यावरण संतुलन एवं जनसुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.उद्घाटन समारोह में उप मुख्य पार्षद किरण कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद नीरज पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, पूजा देवी, जयप्रकाश गुप्ता, पल्लवी प्रिया, शाह आलम, अमित कुमार, शोभा देवी, अर्चना देवी, श्री अमित सिंह, गायत्री देवी, चंदन चौरसिया एवं उर्मिला देवी, मुकेश कुमार बंटी, उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन