सरकार कर रही गरीब कल्याण का काम : मंगल

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 20 Jun 2025 9:58 PM

विज्ञापन

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह न केवल सीवानवासियों के लिये बल्कि समस्त बिहारवासियों व देशवासियों के लिये गौरव का क्षण है. पीएम व सीएम ने विकसित भारत, विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है. एनडीए की सरकार गरीब कल्याण का काम कर रही है.

विज्ञापन

सीवान, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह न केवल सीवानवासियों के लिये बल्कि समस्त बिहारवासियों व देशवासियों के लिये गौरव का क्षण है. पीएम व सीएम ने विकसित भारत, विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है. एनडीए की सरकार गरीब कल्याण का काम कर रही है. मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य के अधिकार के साथ सम्मान से जीने का हक भी दिया है. पहले इलाज गरीबों के लिये सपना था, आज वह आयुष्मान भारत योजना के तहत सच्चाई बन चुका है. राज्य में खत्म हुआ डर का माहौल: दुबे सीवान, केंद्रीय राज्यमंत्री सतीशचंद्र दुबे ने कहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से डर का माहौल खत्म हो गया है. गांव-गांव में बिजली के साथ-साथ सड़क का काम हुआ है. उन्होंने पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि पहले चारा व अलकतरा घोटला होता था, लेकिन अब मोदी की सरकार बनने के बाद धरातल पर काम दिख रहा है. पूरे बिहार में सड़क बन जाने से हम पटना कहीं से भी चार घंटा में पहुंच जा रहे है. आप सभी आगामी विस चुनाव में सारण व चंपारण की धरती से सभी सीट पर एनडीए को जीत दर्ज कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन