दंत चिकित्सक के घर से नकली व टूथ पेस्ट बरामद

Updated:
विज्ञापन
दंत चिकित्सक के घर से नकली व टूथ पेस्ट बरामद

थाना क्षेत्र के परौली बली टोला में सोमवार को भारी मात्रा में नकली टाटा नमक, ऑल आउट और पतंजलि का टूथ पेस्ट दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह के घर छापेमारी कर बरामद किया गया.

विज्ञापन

लकड़ी नबीगंज. थाना क्षेत्र के परौली बली टोला में सोमवार को भारी मात्रा में नकली टाटा नमक, ऑल आउट और पतंजलि का टूथ पेस्ट दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह के घर छापेमारी कर बरामद किया गया. गुप्त सूचना पर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नेहाल अशरफ, एसआइ हिमांशु कुमार पांडे,मो बेलाल और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड और बिरलान कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड बिहार झारखंड के सीनियर जांच अधिकारी एसके झा ने संयुक्त छापेमारी कर जब्त किया गया. सीनियर जांच अधिकारी और प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नेहाल अशरफ ने संयुक्त रूप से बताया है कि दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह के आवास से पतंजलि दंत कांति टूथ पेस्ट नकली 615 पीस और टाटा नमक का पॉकेट 760 पीस बरामद किया गया. इसके अलावा ऑल आउट मच्छर मारने वाला 600 पीस नकली बरामद किया गया. सीनियर जांच अधिकारी एसके झा के बयान पर दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है. प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नेहाल अशरफ ने बताया कि छापेमारी की भनक लगते ही दंत चिकित्सक घर से फरार हो गया. दंत चिकित्सक का निजी क्लीनिक नबीगंज बाजार के पास संचालित है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन