नगर पंचायत में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू

Updated at : 07 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू

वसंतपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सीसीटीवी लगाये जायेंगे. इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है. शुक्रवार को बसंतपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य पार्षद अमित कुमार व उप मुख्य पार्षद अरुण कुमार सिंह व व्यवसायियों की मौजूदगी में बैठक हुई. जिसमे नगर क्षेत्र के हर चौक-चौराहों के साथ कई जरुरी स्थलों को चयनित करने पर विचार-विमर्श किया गया. ताकि पूरा नगर पंचायत क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आ जाये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर . वसंतपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सीसीटीवी लगाये जायेंगे. इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है. शुक्रवार को बसंतपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य पार्षद अमित कुमार व उप मुख्य पार्षद अरुण कुमार सिंह व व्यवसायियों की मौजूदगी में बैठक हुई. जिसमे नगर क्षेत्र के हर चौक-चौराहों के साथ कई जरुरी स्थलों को चयनित करने पर विचार-विमर्श किया गया. ताकि पूरा नगर पंचायत क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आ जाये. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की सीसीटीवी कैमरे लग जाने से शरारती तत्वों पर नकेल कसने पर पुलिस को भी सहूलियत होंगी. साथ ही शरारती व असामाजिक तत्व भी सकते मे आएंगे. सीसीटीवी लगने के बाद इसकी सारी मॉनिटरिंग बसंतपुर थाना परिसर व नगर पंचायत कार्यालय से होगा. मुख्य पार्षद अमित कुमार ने बताया की पूर्व में हुई बोर्ड की सामान्य बैठक मे नगर क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव लिया गया था. जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस के साथ आपसी सामंजस्य बना कर स्थल चयनित करने पर विचार-विमर्श हुआ. अब एक सप्ताह के अंदर ही नगर पंचायत क्षेत्र तीसरी नजर (सीसीटीवी) लगाने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन