Siwan News : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ नाज को मिला चिकित्सक सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Siwan News : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ नाज को मिला चिकित्सक सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उज्जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में निम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक डॉ मो इंतेखाब परवेज उर्फ डॉ नाज को चिकित्सक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सीवान. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उज्जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में निम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्थापक डॉ मो इंतेखाब परवेज उर्फ डॉ नाज को चिकित्सक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम इलेक्ट्रो होमियोपैथी काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश, देवी अहिल्या कैंसर हॉस्पिटल और संस्था अलख उज्जयिनी की संयुक्त प्रस्तुति में भारत रत्न डॉ बिधान चंद्र रॉय को समर्पित था. डॉ नाज को यह सम्मान विशेष रूप से इलेक्ट्रो होमियोपैथी चिकित्सा प्रणाली को आमजन तक पहुंचाने, चिकित्सा शिक्षा में नवाचार लाने और ग्रामीण-पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की अलख जगाने के लिए दिया गया. इस अवसर पर इलेक्ट्रो होमियोपैथी काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ओम जैन ने कहा कि डॉ नाज की कार्यशैली में सेवा, संवेदना और निष्ठा का अद्वितीय समावेश है. वे समाज में स्वास्थ्य चेतना के संवाहक हैं. सम्मान पत्र में उनके मानवीय दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए आशा व्यक्त की गयी कि वे आगे भी समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में सक्रिय रहेंगे. सम्मान मिलने के बाद सीवान लौटने पर डॉ नाज का मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन