सीवान में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो-फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारी व जवान | Prabhat Khabar Network

फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारी व जवान

सीवान में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. इसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना है.

विज्ञापन

सीवान: प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान, दंगा नियंत्रण बल और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे.

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा पुलिस का काफिला

फ्लैग मार्च समाहरणालय से शुरू होकर जेपी चौक, अस्पताल मोड़, बड़हरिया स्टैंड, बबुनिया मोड़, मखदूम सराय, तेलहट्टा बाजार, गल्ला पट्टी, थाना मोड़, बड़ी मस्जिद, शांति वृत, नया किला और कागजी मोहल्ला होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंचा.

पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा.

अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस के काफिले को देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े रहे.

प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम और एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून हाथ में लेने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सभी का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

फ्लैग मार्च का उद्देश्य

प्रशासन के अनुसार, फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है, ताकि जिले में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन