सीवान: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, नया भवन बनने तक दूसरे विद्यालय में शिफ्ट करने की मांग

Author Abhay Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
स्कूल का जर्जर दीवार | Prabhat Khabar Network

स्कूल का जर्जर दीवार

सीवान के नयागांव में प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन बच्चों की जान जोखिम में डाल रहा है. दीवारों में दरारें और गिरती छत के बावजूद पढ़ाई जारी है. अभिभावक और ग्रामीण नई भवन की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Siwan News: सिसवन प्रखंड के नयागांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है. इसके बावजूद बच्चों की पढ़ाई इसी भवन में कराई जा रही है. भवन की खराब स्थिति को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि बरसात के मौसम में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय भवन की दीवारों में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि छत का प्लास्टर भी लगातार टूटकर गिर रहा है. इसके बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे यहां पढ़ाई करने पहुंचते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक न तो नए भवन के निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल हुई है और न ही बच्चों को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है.

नया भवन बनने तक स्कूल शिफ्ट करने की मांग

जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालय का नया भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को किसी नजदीकी सुरक्षित विद्यालय या वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित किया जाए.

उन्होंने कहा कि बच्चों की जान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और प्रशासन को किसी दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए.

ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन