उपमुखिया के पुत्र को चाकू घोंपा, गंभीर

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Apr 2025 9:36 PM

विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में क्रिकेट देखने गये पंचायत की उप मुखिया राबीया खातुन के 22 वर्षीय पुत्र जाहिद हुसैन को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महाराजगंज महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में क्रिकेट देखने गये पंचायत की उप मुखिया राबीया खातुन के 22 वर्षीय पुत्र जाहिद हुसैन को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है देवरिया गांव में पांच दिवसीय डे नाइट क्रिकेट चल रहा है.सोमवार की रात भी वहा डे नाइट क्रिकेट हो रहा था.इसी बीच किसी बात को लेकर अन्य युवकों के साथ विवाद हो गया. मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया. इसके बाद पुनः युवक क्रिकेट देखने लगा.इसी दौरान फिर एक बार विवाद हुआ और हाथापाई होने लगी. तभी एक युवक ने चाकू निकाला और उपमुखिया पुत्र जाहिद हुसैन के पेट में चाकू घोप दिया. इससे जाहिद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन में गिर पड़ा. इसकी जानकारी किसी ने जाहिद के परिजनों को दी, परिजनों ने आसपास के लोग के सहयोग से आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, सदर अस्पताल में भी स्थिति काफी गंभीर बनी रही, तो वहां से भी चिकित्सकों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है.इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है.हिरासत में लिए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है.इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवरिया गांव में क्रिकेट देखने गये उपमुखिया के पुत्र को किसी बात को लेकर चाकू घोप गया है.पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.वही पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन