हथियार के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Apr 2025 9:55 PM
थाना क्षेत्र के तितरा में एसटीएफ और एसआइटी सहित स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी के कर सोमवार की देर रात भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
मैरवा. थाना क्षेत्र के तितरा में एसटीएफ और एसआइटी सहित स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी के कर सोमवार की देर रात भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों की माने तो पुलिस ने चार या पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पांच पिस्टल, एक दर्जन से अधिक कारतूस, मोबाइल फोन और तीन बाइकें मिला है. अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने बनाने की बात सामने आ रही है. पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है. शराब के दो घंधेबाज सहित आठ गिरफ्तार भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांवों में सोमवार की रात्रि में पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब के धंधेबाज तथा पांच पियक्कड़ों को पकड़ा है. पकड़े गए धंधेबाज गुलाब चौधरी और चंदन चौधरी बलहा के पास से 109.2 लीटर देशी शराब बरामद किया है. जबकि चार पियक्कड़ को भी बलहा गांव से ही पकड़ा गया है. जिसमें सहसरांव गांव के सतेंद्र कुमार प्रसाद,उपेंद्र कुमार यादव,मुन्ना कुमार,मैरी सुदामा गांव निवासी अशोक मिश्रा और माघर निवासी नवीन कुमार चौबे को माघर बजार से पकड़ चलान के लिए भेजा है. जबकि मारपीट के मामले के आरोपित गाजियापुर निवासी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










