महाराजगंज में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, छात्र लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन
फोटो. प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता व अन्य  | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता व अन्य

दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महाराजगंज कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

Siwan News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम और पटना में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज तथा छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को महाराजगंज कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की.

लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है बल प्रयोग : जवाहर भाई

महाराजगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर भाई ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं. उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

बातचीत से निकले छात्रों की समस्याओं का समाधान : शहाबुद्दीन साह

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन साह ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में विश्वनाथ यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, अली अब्बास खान, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजकिशोर पांडेय, सुरेश राम, मनुजेश्वर शर्मा, जितेंद्र, जब्बार हुसैन, नरसिंह महतो, लालबाबू, ध्रुव लाल प्रसाद, विजय शंकर दूबे और कमल किशोर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


विज्ञापन
Afjal Anwar

लेखक के बारे में

By Afjal Anwar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन