लिपिकों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 25 Jun 2025 10:39 PM

विज्ञापन

प्रखंड व अंचल कार्यालय में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. इस दौरान कर्मियों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आवाज भी उठायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. गुठनी. प्रखंड व अंचल कार्यालय में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. इस दौरान कर्मियों ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आवाज भी उठायी. लिपिक राजीव कुमार ने बताया कि बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन शुरू हुआ है. संघ द्वारा सरकार के सामने जो मांगें रखी गयी हैं, उसकी अनदेखी की जा रही है. समान काम के लिए समान वेतन, प्रोन्नति में पारदर्शिता, समय पर वेतन निर्धारण, स्थानांतरण नीति में सुधार, पद नाम परिवर्तन की स्पष्ट व्यवस्था तथा संविदा व नियोजित कर्मियों की स्थायीकरण की प्रक्रिया में तेजी सहित अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में संबंधित कर्मियों ने जमकर आवाज बुलंद की. आंदोलन में शामिल कर्मियों ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर तब तक आवाज उठाता रहेगा, जब तक सकरार इन मांगों को पूरा नहीं कर देती. हमारी मांगों के प्रति सरकार उदासीन दिख रही है. यही वजह है कि काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया जा रहा है. आंदोलन में शामिल लिपिक संवर्ग के कर्मियों का यह भी कहना था कि भले ही कार्य बहिष्कार नहीं किया जा रहा है, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दौरान प्रखंड व अंचल के लिपिक संतोष कुमार, प्रदीप कुमार ,अशोक कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन