विशाल यादव हत्याकांड के दो फरार आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार, 16 कार्टन शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
मैरवा थाने में शराब के साथ गिरफ्तार

मैरवा थाने में शराब के साथ गिरफ्तार

Siwan News : मैरवा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाल यादव हत्याकांड के दो फरार आरोपियों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से 16 कार्टन शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो बाइकें भी जब्त की हैं.

विज्ञापन

Siwan News : मैरवा पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाल यादव हत्याकांड के दो फरार आरोपियों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 16 कार्टन शराब बरामद की है. इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.

कबीरपुर लंगड़ा मोड़ के पास हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मैरवा पुलिस कबीरपुर स्थित लंगड़ा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर गैलेन में छिपाकर शराब ले जा रहे युवकों को पुलिस ने रोककर जांच की. तलाशी के दौरान दोनों बाइक से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

विशाल यादव हत्याकांड में नामजद थे दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी शिवम यादव उर्फ लालू यादव और अंकित यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी विशाल यादव हत्याकांड के नामजद अभियुक्त हैं और वारंट जारी होने के बाद से लगातार फरार चल रहे थे.

शराब की खेप और नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था. इसके साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन