ऑनलाइन कॉपी को देख सकेंगे सीबीएसइ के परीक्षार्थी
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Apr 2025 9:32 PM
सीबीएसइ बोर्ड ने 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा उतीर्ण छात्रों के लिए नई सुविधा का दी है.अब दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन देख सकते है.दिये गये उत्तर का विश्लेषण और प्राप्त अंकों का मूल्यांकन कर सकेंगे.जल्द ही सीबीएसइ इसके लिए लिंक जारी करेगा.लिंक के जरिए परीक्षार्थी विषयवार उत्तर पुस्तिका के अंकों को देख पायेंगे.
प्रतिनिधि,सीवान.सीबीएसइ बोर्ड ने 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा उतीर्ण छात्रों के लिए नई सुविधा का दी है.अब दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन देख सकते है.दिये गये उत्तर का विश्लेषण और प्राप्त अंकों का मूल्यांकन कर सकेंगे.जल्द ही सीबीएसइ इसके लिए लिंक जारी करेगा.लिंक के जरिए परीक्षार्थी विषयवार उत्तर पुस्तिका के अंकों को देख पायेंगे. यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के दूसरे दिन से शुरू होगी.इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रति विषय पांच सौ रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे. सीबीएसइ ने यह सुविधा परीक्षार्थियों को उन शिकायतों को दूर करने के लिए दी है जो कम अंक मिलने की बात करते है. अब परीक्षार्थी परीक्षक द्वारा दिए गए अंक देख सकेंगे.रिजल्ट जारी होने के अगले दिन बोर्ड वेबसाइट पर लिंक दिया जायेगा, जिसके माध्यम से छात्र रजिस्टर होने के बाद परीक्षकों की ओर से दिये अंकों की जांच कर सकेंगे. यह सुविधा लिंक खुलने के पांच दिनों तक ही मिलेगी. इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा.परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी भी ले सकेंगे. इसके लिए भी आवेदन करना होगा.इसके बाद बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी उपलब्ध करवायी जाएगी.आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर छात्रों को उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी मिल जायेगी.इसके लिए दसवीं के छात्रों को प्रति विषय सात सौ और 12वीं के छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










