भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च

भाजपा महिला मोर्चा एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक से हुई, जिसमें पूर्व मंत्री रमा निषाद सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. भाजपा महिला मोर्चा एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री व्यास देव प्रसाद के आवास पर आयोजित बैठक से हुई, जिसमें पूर्व मंत्री रमा निषाद सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक के बाद कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए शहर के जेपी चौक पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला दहन कर इंडी गठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिससे महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर नकारात्मक रवैया अपनाता रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और सीवान की महिलाओं का यह आक्रोश मार्च इसका प्रमाण है. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करती रहेंगी.कार्यक्रम में इंद्रावती देवी, सुमैया शोएब, उषा बैठा, सुनीता गुप्ता, अलका गुप्ता, किरण गुप्ता, नीलम मिश्रा, पुनम गिरी, मीरा कुमारी, सोनी गुप्ता, अर्चना सिंह, उषा सिंह, डॉ. प्रियंका ओझा, शर्मिला देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन