बंगाल में जीत पर भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में जीत पर भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर सोमवार को शहर के जेपी चौक पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर तथा गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया.कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर सोमवार को शहर के जेपी चौक पर विजय उत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर तथा गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया.कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सदर विधायक और पूर्व स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पाण्डेय को उनके नेतृत्व में मिली इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है. जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, नेतृत्व की दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सफलता ने साबित कर दिया है कि भाजपा की नीतियां और विकास का संकल्प हर क्षेत्र में स्वीकार किया जा रहा है. . विजय उत्सव में मुकेश कुमार बंटी, सत्यम सिंह सोनू, कुन्दन सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह, संतोष राउत, सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रेम माझी, अजय पासवान, अजित कुमार, शेर खान, रूपल आनंद, सुनीता जायसवाल, अमित कुमार सोनू, जेपी गुप्ता, गोबिंद बशु, अर्चना सिंह, चीकू महराज, राजा श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन