मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में बजरंग दल का आक्रोश मार्च, राष्ट्रपति शासन के साथ NIA से जांच कराने की मांग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 19 Apr 2025 4:34 PM
विरोध प्रदर्शन करते हुए बजरंग दल
Bihar News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुए हमले, हत्या, आगजनी और लूटपाट के साथ पलायन की घटनाओं के विरोध में शनिवार को सिवान में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के आह्वान पर विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया. इस दौरान ममता बनर्जी सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की.
अरविंद कुमार सिंह/ Bihar News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सीवान में पुतला दहन करने के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिवान प्रशासन को सौंपा गया, जिसमें बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने और मुर्शिदाबाद हिंसा की एनआईए (NIA) से जांच कराने की मांग की गई. बजरंग दल के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय कुमार ने कहा कि देशभर में विरोध प्रदर्शन होते हैं, लेकिन बंगाल में ही हिंदुओं पर हिंसा क्यों होती है? उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा की एनआईए जांच की मांग करते हुए कहा कि मालदा में राहत शिविरों में रहने को मजबूर हिंदुओं की मदद के लिए आगे आने वाली संस्थाओं को रोकना अमानवीय है.
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार हमलावरों को संरक्षण दे रही है, जबकि पीड़ित हिंदुओं को न्याय और सुरक्षा की जरूरत है. जन्मेजय कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी ने हिंसा को पूर्व नियोजित और बांग्लादेशी तत्वों से जुड़ा बताया, लेकिन एनआईए जांच की मांग नहीं की. उन्होंने पूछा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंदुओं को ही निशाना क्यों बनाया जाता है? मालदा में निर्वासित हिंदुओं को सहायता देने वाले संगठनों पर सरकारी पाबंदी को उन्होंने मानवता के खिलाफ बताया. इसके साथ ही, पीड़ित परिवारों को जबरन मुर्शिदाबाद वापस भेजने को ‘जीते जी मारने’ जैसा करार दिया.
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
आक्रोश मार्च गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी चौक पहुंचा, जहां पुतला दहन किया गया. इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. मार्च में रितेश सिंह, रंजन सिंह, धनंजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. बजरंग दल ने मांग की कि हिंदुओं की संपत्ति का नुकसान तुरंत पूरा किया जाए और बंगाल में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










