सीवान: आंदर की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग, JDU जिला सचिव ने ग्रामीण कार्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
हरपुर पतार मुख्य जर्जर सड़क  | Prabhat Khabar Network

हरपुर पतार मुख्य जर्जर सड़क

सीवान के आंदर प्रखंड की जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं. स्थानीय जदयू जिला सचिव ने ग्रामीण कार्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की है. बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

विज्ञापन

Siwan News:आंदर प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग को लेकर जदयू जिला सचिव सुशील कुमार गुप्ता ने ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रखंड की कई प्रमुख सड़कें वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं. सड़कों पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

बरसात में बढ़ जाती है लोगों की परेशानी

ज्ञापन में बताया गया है कि बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण इन सड़कों से गुजरना मुश्किल हो जाता है. इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और आम लोगों के आवागमन पर पड़ रहा है.

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सड़कों के शीघ्र पक्कीकरण और पुनर्निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की गई है.

इन सड़कों के निर्माण की उठाई गई मांग

ज्ञापन में जिन प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की गई है, उनमें शामिल हैं—

  • हरपुर-पतार मार्ग
  • मानपुर पतेजी-चकरी मार्ग
  • असांव-फाजिलपुर मार्ग
  • खदररा से गहिलापुर उच्च विद्यालय मार्ग
  • सहसरांव-कटवार-घटेला मार्ग
  • आंदर-माया पड़री-पचोखर नहर पुल मार्ग
  • तियाय-पड़ेजी-अभिमनवा मार्ग
  • देवरिया बारी टोला-परसहां मोड़ मार्ग
  • सहसरांव से असांव बाजार मार्ग
  • पतार घाट रोड से दलित बस्ती मार्ग
  • कटवार मोड़ से अर्कपुर-धुननगर होते हुए सहसरांव तक की सड़क

सरकार से जल्द पहल की मांग

जदयू जिला सचिव सुशील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने सरकार से जल्द पहल कर क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़कों की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन