आराध्या हत्याकांड: आरोपित के घर पर लटका ताला

Updated:
विज्ञापन
आराध्या हत्याकांड: आरोपित के घर पर लटका ताला

प्रखंड के मुंदीपुर में चार दिन पहले जहां शहनाई की गूंज और शादी की रौनक थी, वहीं आज उसी घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. घर के सभी सदस्य ताला बंद कर फरार हो गए हैं. आसपास के लोग भी इस सनसनीखेज मामले को लेकर स्तब्ध हैं.

विज्ञापन

भगवानपुर हाट. प्रखंड के मुंदीपुर में चार दिन पहले जहां शहनाई की गूंज और शादी की रौनक थी, वहीं आज उसी घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. घर के सभी सदस्य ताला बंद कर फरार हो गए हैं. आसपास के लोग भी इस सनसनीखेज मामले को लेकर स्तब्ध हैं. जानकारी के अनुसार, सहसा गांव निवासी विजय साह ने मुंदीपुर में नया मकान बनवाया था. इसी घर से 21 अप्रैल को उनके पुत्र इंजीनियर दीपक कुमार की बारात पचरुखी गई थी. शादी के महज तीन दिन बाद ही शुक्रवार को पुलिस ने दीपक कुमार और उसके भाई उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद से ही परिवार के अन्य सदस्य घर बंद कर फरार गए हैं .यह मामला सारण जिले के चर्चित आराध्या हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि दीपक कुमार ने अपनी पहली पत्नी आराध्या की हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला पंचायत भवन के समीप चंवर में फेंक दिया था. मृतका छपरा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी और रिश्ते में आरोपित की मौसेरी बहन लगती थी. घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के पिता ने छपरा नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार किया. भगवानपुर हाट पुलिस के सहयोग से उसके भाई उज्ज्वल कुमार को भी हिरासत में लिया गया. दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने बसंतपुर से शव बरामद कर लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादी तक किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी थी. शुक्रवार को जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची और उज्ज्वल को गिरफ्तार किया, तब पूरे गांव में मामले की जानकारी फैल गई. बताया जाता है कि दीपक पांच भाइयों में सबसे बड़ा है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है. वह अपने भाई उज्ज्वल के साथ भगवानपुर बाजार में कपड़े की दुकान चलाता है. परिवार में एक भाई सेना में कार्यरत है, जबकि अन्य भाई पढ़ाई कर रहे हैं. पिता विजय साह राजमिस्त्री का काम करते हैं. लोग इस बात से हैरान हैं कि जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां आज ताला लटका हुआ है और पूरा परिवार फरार है.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन