आपसी विवाद में युवक को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2024 9:06 PM
गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी मलाही टोला गांव में आपसी विवाद में एक युवक दीपक उर्फ बुटन चौधरी को गांव का ही एक व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे गांव के कुछ युवक मलाही टोला के समीप बैठे हुए थे.इसी दौरान किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई.जिसके बाद एक युवक पिस्टल निकालकर दीपक को जान से मारने की नीयत से गोली मार दिया.
सीवान.गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी मलाही टोला गांव में आपसी विवाद में एक युवक दीपक उर्फ बुटन चौधरी को गांव का ही एक व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे गांव के कुछ युवक मलाही टोला के समीप बैठे हुए थे.इसी दौरान किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई.जिसके बाद एक युवक पिस्टल निकालकर दीपक को जान से मारने की नीयत से गोली मार दिया. गोली दीपक के गर्दन पर जा लगी. किसी ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी.जहां लोग जा कर देखे तो दीपक खून से लथपथ होकर गिरा हुआ था.जिसके बाद बाइक से लोग लद्दी बाजार लेकर आए और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. परिजन पटना न ले जाकर उसे गोरखपुर लेकर चले गए जहां घायल का इलाज चल रहा हैं.इधर गोलीबारी की घटना के बाद परिजन दहशत में हैं. घटना के बाद आरोपित फरार,चार हिरासत में मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी कि घटना को अंजाम देने वाला गांव का ही युवक बताया जा रहा हैं.जो फरार हैं.इधर जिस स्थान पर युवक बैठे थे. वहां बैठे चार युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. गोली मारने का कारण क्या हैं किसी बात पर विवाद हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा हैं.पुलिस घटना के बाद हर बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही हैं. थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि फर्द बयान लिया गया हैं जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तार कर ली जायेगी.जिसके लिए छापेमारी चल रही हैं. बोले एसपी आपसी विवाद में गोली चलने की सूचना मिली हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अमितेश कुमार ,एसपी ,सीवान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










