छह दिनों से लापता युवक का सारण जिले में मिला शव

Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :06 May 2026 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
छह दिनों से लापता युवक का सारण जिले में मिला शव

महाराजगंज थाना क्षेत्र से बारात में शामिल होने गया युवक लापता हो गया था

विज्ञापन

सीवान. महाराजगंज थाना क्षेत्र से बारात में शामिल होने गया युवक लापता हो गया था, जिसका शव छह दिनों के बाद मंगलवार की देर शाम सारण जिले में मिली़ मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिला अंतर्गत आरपाड़ी थाना क्षेत्र के गोरडवाड़ी गांव निवासी तुकाराम के 25 वर्षीय पुत्र राहुल तुकाराम कोलेकर के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि राहुल कोलेकर पिछले करीब दो वर्षों से महाराजगंज बाजार के काजी बाजार स्थित आनंद भवन मार्केट में सोना-चांदी के जेवर बनाने का काम करता था. वह मूल रूप से कारीगीर था. 29 अप्रैल को वह पुरानी बाजार निवासी सत्यप्रकाश सोनार की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए नखास चौक स्थित मां सर्राफा गेस्ट हाउस गया था, जहां वह देर रात करीब तीन बजे तक मौजूद था. इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया. मृतक के भाई बंडू तुकाराम कोलेकर ने चार मई को महाराजगंज थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि राहुल का मोबाइल फोन बंद था और उसकी मोटरसाइकिल भी गायब थी. साथ ही 30 अप्रैल से उसकी दुकान भी बंद पायी गयी थी, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गयी थी. बारात में शामिल निकला था युवक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस इसी बीच तीन दिन पूर्व सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाल नवादा गांव के चंवर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. बाद में परिजनों ने उसकी पहचान राहुल कोलेकर के रूप में की. शव मिलने की खबर फैलते ही महाराजगंज क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया. मामले को लेकर महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि शव बरामद होने के बाद परिजनों द्वारा पहचान कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा सभी पहलुओं पर जांच जारी है. फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
DHARMENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन