आंधी में बच्चे पर गिरा पेड़, गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय थानाक्षेत्र के समरदह गांव मे रविवार की दोपहर आंधी व मेघ गर्जन के बीच हुई बारिश में एक पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से दरवाजे पर खेल रहा सूरज राम का पुत्र प्रिंस कुमार (9) दब कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. स्थानीय थानाक्षेत्र के समरदह गांव मे रविवार की दोपहर आंधी व मेघ गर्जन के बीच हुई बारिश में एक पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से दरवाजे पर खेल रहा सूरज राम का पुत्र प्रिंस कुमार (9) दब कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ से दबे बच्चे को बाहर निकाल कर बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मो. सेराजुल हक ने उसका प्राथमिक उपचार किया व बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन घायल बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराये ही शव को ले कर घर लौट गये. इधर मृतक के घर पहुंचे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह ने परिजनों से पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही. ताकि गरीब परिजनों को आपदा कोष से मिलने वाले मुआवजा का लाभ मिल सके. बावजूद मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम नही करने की बात पर अड़े रहे. उसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन