बिहार : सीवान में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की गोली मार कर हत्या, डेढ़ लाख की लूट

सीवान : बिहार के सीवान में अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक की गोली मार हत्या कर दी और डेढ़ लाख रुपये लूटकरफरार हाेगये. घटना से विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का मांझा शिव मंदिर के निकट शुक्रवार की दोपहर की है.बैंक ग्राहक […]
सीवान : बिहार के सीवान में अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक की गोली मार हत्या कर दी और डेढ़ लाख रुपये लूटकरफरार हाेगये. घटना से विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का मांझा शिव मंदिर के निकट शुक्रवार की दोपहर की है.बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक देवेंद्र सिंह बैंक से रुपये लेकर आ रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए.
बैंक प्रबंधक को कारावास और 7.5 लाख का जुर्माना
गोली लगने के बाद घायलावस्था में देवेंद्र सिंह को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे.तभी रास्ते में उनकीमौत हो गयी. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सिवान-मैरवा मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




