RJD के बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन की जेल के भीतर ''सेल्फी'' मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published at :16 Jan 2017 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
RJD के बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन की जेल के भीतर ''सेल्फी'' मामले में प्राथमिकी दर्ज

सीवान :बिहारके सीवान जेल में बंद राजद के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर जेल की एक तसवीर वायरल होने के मामले की जांच में उन्हें दोषी पाया गया है. जेल आइजी के निर्देश पर हुई जांच की रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक ने […]

विज्ञापन

सीवान :बिहारके सीवान जेल में बंद राजद के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर जेल की एक तसवीर वायरल होने के मामले की जांच में उन्हें दोषी पाया गया है. जेल आइजी के निर्देश पर हुई जांच की रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक ने आइटी एक्ट व प्रिज नर्स एक्ट के तहत मुफस्सिल थाने में शहाबुद्दीन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पिछले एक सप्ताह से व्हाट्सएप व फेसबुक समेत सोशल मीडिया पर मो. शहाबुद्दीन की तसवीर चर्चा में रही. इसमें पूर्व सांसद भूरे रंग के कोट व नीले जींस पैंट में नजर आ रहे हैं. उनके सिर व दाढ़ी के छोटे-छोटे बाल काफी दिन बाद नजर आये.

इस मामले में जेल आइजी आनंद किशार के निर्देश पर सदर एसडीओ भूपेंद्र प्रसाद यादव व डीएसपी मुख्यालय कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जांच की. इसकी रिपोर्ट चार दिनों के अंदर डीएम को सौंप दी गयी. जांच टीम के मुताबिक, पूर्व सांसद समेत अन्य को फोटो वायरल करने में दोषी माना गया है. रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक विधु कुमार भारद्वाज ने मुफस्सिल थाने में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ कांड संख्या 20/17 के तहत 66(सी),आइटीएक्ट व 52 प्रिज नर्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन