सीवान पुलिस का सख्त एक्शन, 5 कुख्यातों पर इनाम घोषित, SP ने की बड़ी अपील

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते एसपी

Siwan Police Action: सीवान पुलिस ने हत्या, फायरिंग और रंगदारी के मामलों में फरार 5 कुख्यात अपराधियों पर कुल 85 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वो सहयोग करें.

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan Police Action:
सीवान जिले में फरार और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ सीवान पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा के निर्देश पर जिले के पांच वांछित और कुख्यात अपराधियों पर कुल 85 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है.एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

पुलिस ने इन पांच आरोपितों पर घोषित किया इनाम

इसी कड़ी में विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे पांच अपराधियों पर पुरस्कार राशि घोषित की गई है. इन अपराधियों में हत्या, हत्या के प्रयास,फायरिंग, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन मामलों के आरोपी शामिल हैं.सबसे अधिक 30 हजार रुपये का इनाम सिसवन थाना क्षेत्र के भदौर निवासी प्रिंस भारती पर घोषित किया गया है. वह हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित है. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ सिसवन और हुसैनगंज थाने में कई आपराधिक कांड दर्ज हैं.

हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में हैं फरार

दूसरे स्थान पर सिसवन थाना क्षेत्र के गुदरी हाता निवासी निखिल कुमार यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. वह जीरादेई थाना कांड संख्या 71/26 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी सोनू कुमार उर्फ कृष्णा राज पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. उसके खिलाफ हत्या, शराब तस्करी और अन्य गंभीर मामलों के कई कांड दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लगातार कानून से बचता रहा है.असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया निवासी रिंकू पांडेय उर्फ रत्नेश कुमार पांडेय पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

Siwan Police Action: सीवान पुलिस की चेतावनी

रिंकू पांडेय हाल ही में रविकांत सिंह को गोली मारने और उसके घर पर दोबारा फायरिंग करने के मामले में वांछित है. उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध हथियार और शराब तस्करी सहित 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस पहले ही उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर चुकी है. वहीं मैरवा थाना क्षेत्र के इमनौली निवासी नौलखा यादव उर्फ नौलखवा पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहा है.

यह भी पढ़ें: विदेश से सीवान लौटे इकलौते बेटे की संदिग्ध मौत, घर के पास मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

जनता से पुलिस की बड़ी अपील

एसपी पुरन कुमार झा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इन अपराधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना निकटतम थाना अथवा सिवान जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9031683607 पर उपलब्ध कराई जा सकती है. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि सीवान पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही पुलिस

सीवान पुलिस ने साफ किया कि, जो भी अपराधी कानून से बचने की कोशिश करेंगे. उनके खिलाफ इश्तेहार, कुर्की, इनाम घोषणा और स्पीडी ट्रायल जैसी सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अपराध और अपराधियों के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है. एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में कानून का राज स्थापित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: siwan weather: 20 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन