ePaper

शहाबुद्दीन समर्थक व राजद के बीच खिंचने लगी लकीरें

Updated at : 09 Oct 2016 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन समर्थक व राजद के बीच खिंचने लगी लकीरें

सीवान : पूर्वराजद सांसद मो शहाबुद्दीन के जेल जाने के बाद से उनके समर्थक आंदोलित हैं. हर दिन उनके समर्थकों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर अपने नेता के प्रति एकजुटता जतायी जा रही है. उधर, राजद नेतृत्व ऐसे आंदोलन से अपने को अलग कर रख रहा है. ऐसे में शहाबुद्दीन समर्थकों व राजद के बीच आंदोलन […]

विज्ञापन

सीवान : पूर्वराजद सांसद मो शहाबुद्दीन के जेल जाने के बाद से उनके समर्थक आंदोलित हैं. हर दिन उनके समर्थकों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर अपने नेता के प्रति एकजुटता जतायी जा रही है. उधर, राजद नेतृत्व ऐसे आंदोलन से अपने को अलग कर रख रहा है. ऐसे में शहाबुद्दीन समर्थकों व राजद के बीच आंदोलन ने लकीर खींच दी है.

तकरीबन 13 वर्ष बाद जेल से बाहर निकलने पर एक बार फिर उनके समर्थकों ने साबित कर दिया कि राजद संगठन की शहाबुद्दीन को छोड़ कर कल्पना नहीं की जा सकती है. हाइकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द करने से एक बार फिर मो शहाबुद्दीन को जेल जाना पड़ा. इसके बाद से उनके समर्थक अपनी ही सरकार से खफा हैं.

मुख्यमंत्री को आरोपित करते हुए समर्थकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य पेश कर जमानत को निरस्त कराया गया है. जेल जाने से पहले मो शहाबुद्दीन ने समय आने पर अपने समर्थकों द्वारा सबक सिखाने की चेतावनी देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन