बिहार : सीवान में दो लाख की चरस के साथ 2 गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2016 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सीवान में दो लाख की चरस के साथ 2 गिरफ्तार

सीवान : बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव मेंआज पुलिस ने छापामारकर दो सौ ग्राम चरस सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व चोरी की एक बाइक भी बरामदकी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव मेंआज पुलिस ने छापामारकर दो सौ ग्राम चरस सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व चोरी की एक बाइक भी बरामदकी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत दो लाख की बतायी जा रही है.

जानकारी केमुताबिक लंबे समय से तस्करी के धंधे में लिप्त गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस ने पिपरा गांव में नाकेबंदी कर यह छापामारी की. इस दौरान महारागंज निवासी मनु मियां व दरौंदा थाना के बाल बंगरा के अनुप कुमार नाम का तस्कर पुलिस के हाथ लगे. इनके पास से दो सौ ग्राम चरस, एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व चोरी की एक बाइक बरामद की.इनसबके बीच पुलिस के आने की सूचना पर मौके से गिरोह के अन्य पांच सदस्य फरार होनेमें कामयाब हो गये. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन