60 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 11 Jul 2025 9:35 PM

विज्ञापन

खंड के सोहगरा बाबा हंसनाथ मंदिर में शुक्रवार को सावन के पहले दिन बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान कर कतार में खड़े हो गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गुठनी. प्रखंड के सोहगरा बाबा हंसनाथ मंदिर में शुक्रवार को सावन के पहले दिन बाबा हंसनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्र गंडकी नदी में स्नान कर कतार में खड़े हो गए. जिसके बाद मंदिर में बाबा हंसनाथ के पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया. जिसके बाद दूर दराज से पहुंचे लोगों ने बाबा हंसनाथ पर लाए जल से जलाभिषेक किया.मंदिर समिति के अनुसार सावन के पहले दिन शुक्रवार को लगभग 60 हजार से अधिक लोगों ने बाबा हंसनाथ पर जलाभिषेक किया. जिनमें इस बार गोरखपुर, देवरिया, लार, सलेमपुर, बलिया, सिकंदरपुर, गाजीपुर, मऊ, भाटपार, भटनी, सीवान, छपरा, गोपालगंज जिले से लोगो ने आकर जलाभिषेक किए है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने की तैयारियां सीओ डॉ विकास कुमार ने बताया कि आने वाले लोगों को पहले मुख्य मार्ग से पैदल मंदिर के मुख्य गेट तक आने की इजाजत थी. इसके बाद मुख्य द्वार पर लाइन में खड़े होने के बाद संख्या के अनुसार मंदिर के गर्भ गृह में जाने की इजाजत दी गई.मुख्य मार्ग, मुख्य द्वार, प्रवेश द्वार, मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. मौके पर बीडीओ डॉ संजय कुमार, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एएसआई पंकज कुमार समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन