विकास के बिहार में भाजपा जरूरी : जितेंद्र स्वामी

Updated at : 20 Oct 2015 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
विकास के बिहार में भाजपा जरूरी : जितेंद्र स्वामी

विकास के बिहार में भाजपा जरूरी : जितेंद्र स्वामीGrade : Aफोटो: 01 जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र स्वामी.रघुनाथपुर. भाजपा सब का साथ, सबका विकास नारे के साथ समग्र विकास में विश्वास करती है. वहीं, महागंठबंधन का मुख्य जोर किसी तरह अनैतिक गंठबंधन कर सत्ता मेंं बने रहना है. जनता ने इस बार जंगल राज को […]

विज्ञापन

विकास के बिहार में भाजपा जरूरी : जितेंद्र स्वामीGrade : Aफोटो: 01 जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र स्वामी.रघुनाथपुर. भाजपा सब का साथ, सबका विकास नारे के साथ समग्र विकास में विश्वास करती है. वहीं, महागंठबंधन का मुख्य जोर किसी तरह अनैतिक गंठबंधन कर सत्ता मेंं बने रहना है. जनता ने इस बार जंगल राज को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. उक्त बातें दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र स्वामी ने मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और बिहार में भी विकास कि लिए भाजपा की सरकार जरूरी है. श्री स्वामी ने जात-पात की राजनीति से ऊपर उठ कर विकास के लिए वोट देने की अपील की. भाजपा प्रत्याशी जीतेंद्र स्वामी ने सहुली पंचायत के रफीपुर सहुली गांव, तेलकथु पंचायत के परारी, पुरैना, टरीला तेलकथु तथा फलपुरा पंचयात के भीखपुरवा, बिसंबरपुर, कोहरौता, परौली, फलपुरा आदि गावों का दौरा किया. मौके पर मुखिया प्रभुनाथ यादव, महेश यादव, विनोद पांडे, शंकर पांडे, बहारन यादव, सकलदेव यादव, जीतन यादव, परशुराम यादव, कन्हैया राम, मुंद्रिका राम सहित कई लोग उपस्थित थे.किसानों के हित की रक्षा पहली प्राथमिकता : मंटू शाहीGrade : Aफोटो: 02 जनता से वोट का आशीर्वाद मांगते मंटू शाही.मैरवा. जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे विजय प्रताप शाही उर्फ मंटू शाही ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हित की रक्षा ही मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जिस देश की 70 फीसदी आबादी गांवों में निवास करती है और जिसका मुख्य पेशा कृषि है, उसके हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है. श्री शाही मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के सेवतापुर, डोमडीह, इमलौली, पटखैली, पिपरहिया व मुईया गावों का सघन दौरा कर जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. श्री शाही ने कहा कि किसानों के हित के साथ-साथ महिलाओं का हित भी सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि जिस देश के किसान खुशहाल हों और जिस देश की महिला आत्मनिर्भर हों, वहां विकास होने से कोई रोक नहीं सकता है. श्री शाही का कहना था कि मतदाताओं का समर्थन हमें जरूर मिलेगा. चुनाव के बाद किसानों व महिलाओं के हित के लिए एक रोड मैप तैयार किया जायेगा, जिसके आधार पर विकास को अमली जामा पहनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि यदि मैं चुनाव जीता, तो बिजली व सिंचाई को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर उमेश सिंह, राघोपति चौधरी, सियाराम तिवारी, राजेश्वर प्रसाद व तारकेश्वर जी आदि उपस्थिति थे.अराजकता की खिलाफत, विकास की वकालत : मनोज सिंहGrade : Bफोटो- 03 लोगों से मिलते मनोज सिंहरघुनाथपुर. विधानसभा क्षेत्र रघुनाथपुर से भाजपा प्रत्याशी मनाेज सिंह ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है. जबकि इस बार का चुनाव राजनीतिक अराजकता बनाम विकास के बीच का है. मतदाताओं को इसमें से एक का चुनाव करना है. श्री सिंह ने कहा कि शांति व बेहतर कानून व्यवस्था के बिना विकास का सपना अधूरा है. भाजपा ने केंद्र से लेकर शासित राज्यों में अपने कार्यों के बदौलत विकास का संदेश दिया है, जो बिहार में भी देना चाहता है. ऐसे में विधानसभा की एक-एक सीट मजबूत सरकार बनाने में मददगार होगी. उन्होंने कहा कि लोगों ने जब भी हमें आवाज दिया, हम उनके साथ खड़े रहे. उनका यह सहयोग क्षेत्र के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा. श्री सिंह बेलवार, बंगरा, निखती कला, दमनपुरा, विंदवल, हरपुर व माहपुर गांवों का दौरा कर रहे थे. मौके पर रामाकांत सिंह, योगेंद्र राम, चोभलाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, किशुन कुमार चौबे, बबन बैठा, मिथलेश सिंह व मुन्ना सिंह आदि उपस्थिति थे.सरकार बनी, तो मूलभूत सुविधाओं पर देंगे पहले ध्यान : बच्चा पांडेGrade : Aफोटो: 04 लोगों की समस्याओं को सुनते बच्चा पांडे.पचरूखी. बड़हरिया विधानसभा से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बच्चा पांडे ने मंगलवार को क्षेत्र के गोपालपुर व पचरूखी पंचायतों का दौरा कर वोट का आशीर्वाद मांगा. क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री पांडे ने कहा कि बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की हमेशा से उपेक्षा हुई है. जाति व धर्म के नाम पर मतदाताओं को बरगलाने का काम किया जाता रहा है, जिसका परिणाम यह है कि आज भी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. श्री पांडे ने कहा कि एनडीए की सरकार बनी, तो विकास के बुनियादी ढांचे पर पहले ध्यान दिया जायेगा तथा रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि चीनी मिल का मुद्दा उठा कर लोग यहां से चुनाव जीतते आये हैं, लेकिन हालात यह है कि उन लोगों ने धरातल पर कुछ भी नहीं किया है. श्री पांडे ने कहा कि मुझे सभी जाति व धर्म के लोगों का समर्थन मिलेगा. क्षेत्र की लगातार अनदेखी करनेवाले प्रतिनिधि को बड़हरिया की जनता इस बार माफ नहीं करेगी. मौके पर शंकर प्रसाद, नरेश चंद्रशेखर, मनीष पांडे, विद्या सागर बैठा, सुनील यादव, अजय सिंह, सुदेश्वर सिंह, सुरेंद्र पटेल, उमेश गिरि, संतोष मिश्र, तारकेश्वर सिंह व रमेश मांझी आदि उपस्थित थे.दाल की कीमत पर नियंत्रण नहीं, अनर्गल बयान दे रही भाजपा : हेमनारायणGrade : Bफोटो. 05 लोगों से जनसंपर्क करते जदयू प्रत्याशी हेमनारायण.महाराजगंज. भाजपा दाल को महंगाई से मुक्त कराने पर ध्यान नहीं दे रही है. घूम-घूम कर अनर्गल बयान देकर जनता को भाजपाइयों द्वारा गुमराह किया जा रहा है. भारत के पीएम कीमत पर नियंत्रण के उपाय करने के बजाय बिहार की जनता के समक्ष जुमलेबाजी करने में ज्यादा समय खर्च कर रहे हैं. बाजारों में दाल की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गयी है, लेकिन भाजपा के लोग कीमत नियंत्रण करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्हाेंने कहा कि बिहार में नीतीश शासन काल में कानून का राज रहा है. अधिकतर आपराधिक घटनाएं भाजपा शासित प्रदेशों में हो रही है. बिहार में नीतीश कुमार ने कोने-कोने में 10 साल में अमन चैन कायम किया है. नीतीश कुमार ने जो जुबान से निकाला, उसे पूरा किया. यह बातें बिहार की एक-एक जनता अच्छी तरह से जानती है. नीतीश के विकास कार्यों की मजदूरी जनता एक नवंबर को तीर पर बटन दबा कर अवश्य चुकायेगी. मौके पर बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव अरविंद गुप्ता, प्रखंड राजद अध्यक्ष श्यामदेव यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष झाम बाबा, संजय कुमार, संजीव कुमार, कांग्रेस के डॉ कन्हैया यादव, पप्पू यादव, अमित कुमार, वयोवृद्ध नेता जगदीश सिंह, परशुराम सिंह, लोहा गुप्ता, हरिशंकर आशीष आदि उपस्थित थे. जात-पात नहीं, विकास में करता हूं विश्वास : देवरंजनGrade : Bफोटो. 06 क्षेत्र का दौरा करते भाजपा प्रत्याशी.महाराजगंज. विधानसभा क्षेत्र के दलित, महादलित, पिछड़ा व अतिपिछड़ा सहित आमलोग जंगल राज पार्ट-2 नहीं लाना चाहते हैं. क्षेत्र की जनता शांत माहौल चाहती है. पहला व दूसरा चरण के चुनाव में युवा व महिला वर्ग ने निश्चित रूप से एनडीए के पक्ष में वोट दिया है. उक्त बातें महाराजगंज के भाजपा प्रत्याशी डॉ कुमार देवरंजन ने इंदौली गांव के संजय सिंह के निवास पर कही. प्रत्याशी ने कहा कि मैं अगड़ा बनाम पिछड़ा की राजनीति नहीं करता, सबको साथ लेकर सबका विकास चाहते हैं. 17 महीने के कार्यकाल में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में जात-पात की लकीर तोड़ सबका विकास किया है. भारत के लोगों ने केंद्र में पिछड़ी जाति का प्रधानमंत्री दिया. प्रदेशों में अन्य पार्टियों के मुकाबले भाजपा ने पिछड़ी जाति के सीएम दी. विकास के लिए केंद्र व बिहार में समान सरकार की आवश्यकता है. इसे जनता भलीभांति समझती है. वह विरोधियों के बहकावे में नहीं आनेवाली है. जनता महाराजगंज में कमल को ही वोट देगी. इसके बाद डॉ कुमार ने महाराजगंज शहरी क्षेत्र के कपिया, इंदौली, पुरानी बाजार, नया बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बलिया, माधोपुर, गौर, पोखरा, रतनपुरा, सिकंदरपुर, टेघड़ा, अफराद माघी आदि गांवों का भ्रमण किया. मौके पर शशिभूषण सिंह, रामानंद राम, दिलीप कुमार सिंह, सत्येंद्र बिंद, नितेश यादव, तुफान सिंह, रितेश, प्रमोद राम, अनु सिंह, विशाल सिंह, राहुल सिंह, मनोज यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र पांडे, शैलेंद्र कुशवाहा आदि शामिल थे. दरौंदा को ठगनेवालों को जनता माफ नहीं करेगी : शैलेंद्र यादवGrade : Bफोटो़ 07 आशीर्वाद मांगते निर्दलीय प्रत्याशी इ शैलेंद कुमार यादव.दरौंदा़ आजादी के 68 वर्ष बीत जाने के बाद भी दरौंदा विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हो सका़ कई सरकारें बदलीं, नेता बदले, परंतु दरौंदा की तकदीर नहीं बदली. उक्त बातें दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी इ शैलेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार को दरौंदा प्रखंड के बंसवरिया टोला, फतेपुर, अभुईं, कटवार, रानीबाड़ी, विसुनपुरा, बालबंंगरा सहित दर्जनों गांवों का दौरा करने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां सड़क व बिजली आज भी गांववासियों को नसीब नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि ऐसे कई गांव हैं, जहां सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने दरौंदा विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि अगर मैं इस क्षेत्र से विजयी होता हूं, तो चौमुखी विकास करूंगा. उन्होंने एक नवंबर को होनेवाले चुनाव में बाल्टी छाप के सामने वाले बटन दबाने की अपील की. उनके साथ ध्रुपती देवी, आशमुन्नी देवी, जयंती देवी, सुशीला देवी, मालती देवी, मीरा देवी, रामकली देवी, सुग्रीव महतो, लालबाबू महतो, कृष्णा महतो, मथुरा महतो, गणेश महतो, रामसूरत महतो, मुसाफिर महतो, जगलाल महतो व सत्यनारायण महतो मौजूद थे.जाति-धर्म से ऊपर उठ कर सपा दें साथ : चांद खांGrade : Aफोटो: 08 जनसंपर्क करते सपा प्रत्याशी चांद खां.हसनपुरा/सीवान. रघुनाथपुर विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कर्मठ एवं युवा प्रत्याशी चांद खां ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ क्षेत्र के सुरापुर, हारिहांस, छाता, छपियां, महुवल व हथौड़ा सहित कई गांवों का दौरा कर क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से संपर्क कर क्षेत्र में विकास के लिए समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की. इस दौरान मतदाताओं ने प्रत्याशी मोहमद चांद खां को फूल-माला पहना कर स्वागत किया. प्रत्याशी चांद खां ने कहा कि उतर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला कर देश को आइना दिखाया है. इससे विस क्षेत्र के प्रबुद्ध और युवाओं में बदलाव की स्थिति दिख रही है. इसलिए मतदाताओं से आग्रह है कि जाति-धर्म से ऊपर उठ कर सपा के पक्ष में वोट दें. मौके पर मोहम्मद मुगल, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अकबर खान, दिलीप राम, कृष्णा राम, रईश भाई, विनायक जी, इरफान खान, राजू कुमार, गोल्डेन भाई समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. महागंठबंधन जनता के दिलों दिमाग पर छा गया हैं: रमेश कुशवाहाGrade : Aफोटो. 09 जनसंपर्क करते रमेश कुशवाहा.जीरादेई. दाल व प्याज के लिए आम आदमी को आज मोहताज करनेवालों के खिलाफ जनता में गुस्सा है. इसलिए राजग नेता चाहे जितना सिर पटक लें और पैतरा बदल लें जनता अब उन पर विश्वास नहीं करेगी. उक्त बातें मंगलवार को जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के जदयू प्रत्याशी रमेश कुशवाहा ने जनसंपर्क के दौरान कहीं. श्री कुशवाहा ने कहा कि गांधी, लोहिया, भगत सिंह व कर्पूरी ठाकुर के वैचारिक विरासत तथा देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जन्म स्थली जीरादेई विधानसभा क्षेत्र की जनता महागंठबंधन को ही वोट देगी. एक नवंबर को क्षेत्र के मतदाता जनादेश देकर हमें नीतीश जी के नेतृत्व में काम करने का अवसर प्रदान करेंगे. श्री कुशवाहा ने दुर्गापूजा व मुहर्रम पर एक-दूसरे की भावनाओं का कद्र करते हुए सद्भाव व भाइचारे बनाये रखने की अपील की. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के मियां के भटकन, शर्मा टोला, लाला के भटकन, तिवारी भटकन, दुदहा टोला, बाबू भटकन, बड़हुलिया आदि गावों का दौरा कर वोट का आशीर्वाद मांगा. जनसंपर्क के दौरान जदयू महासचिव सुनीता यादव, अवधेश यादव, अमानत अंसारी, शिवजी यादव, प्रभुनाथ यादव, क्यामुद्दीन अंसारी, सुमन पटेल, कांशी राम, राशीद खां, ब्रह्मा यादव, विद्या शर्मा, असलम अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे.महागंठबंधन का नाम सुनते ही सहम जाते हैं लोग : रामायण मांझीGrade : Bफोटो. 10 ग्रामीणों के बीच भाजपा प्रत्याशी रामायण मांझी.दरौली. जनता का झुकाव भाजपा की तरफ दिख रही है. नीतीश कुमार लालू से हाथ मिला कर पुन: बिहार में जंगल राज पार्ट-2 लाना चाह रहे हैं, जिसे बिहार की जनता लौटने नहीं देगी. उक्त बातें दरौली के निवर्तमान विधायक रामायण मांझी ने क्षेत्र के बेलाव, नेतवार, कन्हौली, डोभिया, रहटौवां गांवों में जनसंपर्क के दौरान कही. श्री मांझी ने कहा कि जंगल राज की वापसी का नाम सुनते ही लोग सहम जाते हैं. एक समय था, जब कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध करने में दोनों नेता थकतेे नहीं थे. परंतु, आज नीतीश कुमार लालू व कांग्रेस की गोद में बैठ कर बिहार चलाना चाहते हैं. गुजरे दिन में फिर लोग लौटना नहीं चाहेंगे. जनता मंगल राज स्थापना करना चाहती है. मौके पर उमेश मल्ल, ओमप्रकाश कुशवाहा, राम प्रताप सिंह, रामाशीष भगत, प्रसन्न कुमार मिश्र, जितेंद्र जायसवाल, राम अवध चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.विकास से नहीं होगा कोई समझौता : हरिशकंर यादवGrade : Aफोटो: 11 जनसंपर्क के दौरान हरिशंकर यादव.रघुनाथपुर. क्षेत्र में विकास से कोई समझौता नहीं होगा. उक्त बातें महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी हरिशंकर यादव ने मंगलवार को रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज प्रखंड के महुअल, पांडेयपुर, कुतुबछपरा, बाशनगर, हसनपुरवा, रामपुर, भेलीसाह के टोला सहित आधा दर्जन गावों का दौरा कर ग्रामीणों से कही. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार जनता का स्नेह व समर्थन मिल रहा है, उससे उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि अगली सरकार महागंठबंधन की ही बनेगी व विरोधी दल को नुकसान उठाना पड़ेगा. मौके पर अशोक कुमार, रवींद्र यादव, धनंजय कुशवाहा, जमालुद्दीन अंसारी, सुदामा राय, संजय यादव, चंदन चौबे, तारकेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे.जीरादेई के युवा लिखेंगे विकास की नयी गाथा : राणाप्रताप सिंहGrade : Aफोटो: 12 जनसंपर्क के दौरान राणा प्रताप सिंह.मैरवा. जीरादेई विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राणाप्रताप सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि जीरादेई के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण रहेगी. यहां के युवा ही विकास की नयी गाथा लिखेंगे़ विकास नहीं करनेवाले चुनाव में विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं. बुनियादी समस्याएं नगर से लेकर गांवों तक में फैली है, तो विकास कहां हुआ है. उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज सूबे के लोग अापराधिक गतिविधियों से त्रस्त हैं और इस समस्या का निराकरण न तो वर्तमान सरकार कर रही है और न ही स्थानीय प्रशासन. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि आपका मत मिला, तो इन सारी समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. साथ ही उनकी मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के एमएलसी रामजतन राजभर व पार्टी के जीरादेई प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आपलोग अपने क्षेत्र से राणाप्रताप को अपना मत देकर विजयी बनाएं. इससे क्षेत्र का समुचित विकास तथा अपराध मुक्त होगा. इस दौरान कैलाश प्रसाद, झुन्नू श्रीवास्तव, रमेश सिंह, रतन गुप्ता स्वामीनाथ चौधरी, अनिल सिह आदि मौजूद थे.निर्दल प्रत्याशी ने मांगा वोट का आशीर्वादGrade : Bबड़हरिया. राजनीति में अवसरवाद से आम आदमी आहत है. राजनीतिक दल जाति व धर्म में समाज को बांट कर मात्र अपना हित साधने में लगे हैं. नतीजा विकास से आम आदमी अछुता रह जा रहा है. नेताओं की वादाखिलाफी से अब ऊब कर क्षेत्र के लोग पहली बार बदलाव की तैयारी में हैं. जनता के आग्रह पर चुनाव मैदान में उतरा हूं. उनके आशीर्वाद से आगे कदम बढ़ाऊंगा. उक्त बातें निर्दलीय प्रत्याशी नीरज तिवारी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही. उन्होंने मुहम्मदपुर, गोपालपुर, गंभरिया, सादिकपुर, पचरूखी अदि गांवों का भ्रमण कर वोट का आशीर्वाद मांगा. मौके पर अमर ज्योति तिवारी, शंकर सिंह, अजीत पासवान, राजू मांझी, ध्रुव कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन