भारतीय विदेश मंत्रालय के पहल कारण श्रीलंका से वापस आया युवक, परिजनों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय के पहल कारण श्रीलंका से वापस आया युवक, परिजनों में खुशी

लकड़ीनबीगंज : प्रखंड के बड़ी लकड़ी गांव के निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र उमेश कुमार के शनिवार को श्रीलंका से घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी़ पिछले कई दिनों से उसके श्रीलंका में फंसने की खबर से परिजनों की नींद गायब थी़. उमेश ने श्रीलंका में जाकर फंसने व वहां के […]

विज्ञापन
लकड़ीनबीगंज : प्रखंड के बड़ी लकड़ी गांव के निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र उमेश कुमार के शनिवार को श्रीलंका से घर पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी़ पिछले कई दिनों से उसके श्रीलंका में फंसने की खबर से परिजनों की नींद गायब थी़.
उमेश ने श्रीलंका में जाकर फंसने व वहां के अनुभवों को साझा किया़ उसने बताया कि उसके साथ 77 लोग कंपनी में फंसे थ़े. अखबार में खबर छपने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की पहल पर सबों की वतन वापसी संभव हुई. कंपनी नलोगों को बंधक बना रखा था़.
उनलोगों को दो माह का वेतन भी नहीं दिया़ सभी लोग चेन्नई में रहने वाले समसे आलम एजेंट के माध्यम से श्रीलंका गये थ़े उसके घर पहुंचते ही पिता व मां मालती देवी ने उसे गले लगा लिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन