पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 06 Jul 2025 9:37 PM
थाने के सुल्तानपुर में रविवार की सुबह पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक सुल्तानपुर निवासी अरुण यादव का 20 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार है. बताया जा रहा है कि लोकेश अपने दोस्तों के साथ पोखर में स्नान करने गया था. पोखर में अत्यधिक गड्ढा होने का अनुमान लोकेश को नहीं हुआ. जिससे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, आंदर. थाने के सुल्तानपुर में रविवार की सुबह पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक सुल्तानपुर निवासी अरुण यादव का 20 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार है. बताया जा रहा है कि लोकेश अपने दोस्तों के साथ पोखर में स्नान करने गया था. पोखर में अत्यधिक गड्ढा होने का अनुमान लोकेश को नहीं हुआ. जिससे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद अन्य साथियों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी. तभी परिजन बदहवास दौड़े भागे घटना स्थल पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों ने शव को पोखर से बाहर निकाला. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सीवान भेज दिया. मृतक दो भाई और दो बहनों से छोटा था.मृतक के पिता रोजी रोटी के लिए विदेश में हैं. इस घटना के बाद मां और अन्य भाई बहनों का रो रोकर हाल बुरा हो गया था.इस घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










