बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Feb 2026 8:39 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर मुहल्ला स्थित गली नंबर 11 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी व आभूषण सहित तकरीबन 20 लाख रुपये के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार सगाई समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गये हुए थे.वापस लौटने पर सोमवार को घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी टूटी हुई थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर मुहल्ला स्थित गली नंबर 11 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी व आभूषण सहित तकरीबन 20 लाख रुपये के सामान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार सगाई समारोह में शामिल होने के लिए घर बंद कर बाहर गये हुए थे.वापस लौटने पर सोमवार को घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी टूटी हुई थी. उमा प्रसाद सोनी के मकान में उनके तीन पुत्र राजा सोनी, धर्मेंद्र सोनी और संतोष सोनी रहते हैं. घटना के संबंध में राजा सोनी ने बताया कि रविवार को वे पूरे परिवार के साथ छपरा में अपनी भगिनी के सगाई समारोह में शामिल होने गए थे. सोमवार को जब वे सीवान लौटकर अपने घर पहुंचे और मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा घर के अंदर सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया. पहले उन्हें लगा कि शायद बिल्ली के कारण सामान अस्त-व्यस्त हुआ होगा, लेकिन जब कमरे का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि अलमारी टूटी हुई है और उसमें रखा सारा सामान गायब है. जांच करने पर पता चला कि चोर वेंटीलेटर के रास्ते घर के अंदर घुसे थे और तीनों भाइयों के कमरों की अलमारियां तोड़कर नकद रुपये और बहुमूल्य आभूषण चोरी कर ले गए. पीड़ित परिवार के अनुसार तीनों भाइयों की पत्नियों के गहने और घर में रखा नगद समेत कुल 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी हुई है. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन