17 गरीब बच्चों का निजी स्कूलों होगा नामांकन

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 29 Apr 2025 9:23 PM

विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों में अलाभकारी व कमजोर वर्ग के बच्चों की नि:शुल्क नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. इसके लिए नामांकन की तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है.मैरवा प्रखंड में आर्थिक रूप से कामजोर 17 छात्रों का नामांकन करने की स्वीकृति प्राइवेट स्कूलों में मिला है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा.शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निजी स्कूलों में अलाभकारी व कमजोर वर्ग के बच्चों की नि:शुल्क नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. इसके लिए नामांकन की तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है. मैरवा प्रखंड में आर्थिक रूप से कामजोर 17 छात्रों का नामांकन करने की स्वीकृति प्राइवेट स्कूलों में मिला है. राज्यस्तर से रेंडमाइजेशन के तहत स्कूल आवंटन भी कर दिया गया है. निर्धारित तिथि के अंदर चयनित छात्रों का आवंटन प्राइवेट स्कूलों में जल्द से जल्द नामांकन करने का निर्देश दिया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धीरेंद्र ओझा ने बताया की ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से छात्र एवं उनके अभिभावको के द्वारा 21 ऑनलाइन आवेदन नामांकन के लिए किया था. जिसमे 17 डाटा सही पाया गया.और 4 डाटा गलत पाये जाने पर रिजेक्ट कर दिया गया. जिला से सत्यापित करके राज्य स्तर से रेंडमाइजेशन के आधार पर संबंधित छात्रों का स्कूल आवंटन हो गया है. स्कूल आवंटन होने के बाद छात्रों का प्राइवेट स्कुल में दाखिला करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन