विषाक्त भोजन करने से वजिदही गांव के 16 लोग बीमार

थाना क्षेत्र के वजिदही गांव के करीब 16 से अधिक लोग विषाक्त भोजन करने से गंभीर रूप से बीमार हो गए. वाजिदही गांव निवासी वकील अंसारी के घर से यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के गौरया टोला में बारात गयी थी. जहां वजिदही से 150 से अधिक बाराती गये थे. शनिवार की शाम लड़की पक्ष के यहां भोजन किया. जिसके बाद धीरे-धीरे ग्रामीण और बरातियों की हालत बिगड़ने लगी. इनमें अधिकतर लोगों को उल्टी, दस्त, डायरिया, बुखार, चक्कर और सर दर्द की शिकायत होने लगी.
प्रतिनिधि, गुठनी. थाना क्षेत्र के वजिदही गांव के करीब 16 से अधिक लोग विषाक्त भोजन करने से गंभीर रूप से बीमार हो गए. वाजिदही गांव निवासी वकील अंसारी के घर से यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के गौरया टोला में बारात गयी थी. जहां वजिदही से 150 से अधिक बाराती गये थे. शनिवार की शाम लड़की पक्ष के यहां भोजन किया. जिसके बाद धीरे-धीरे ग्रामीण और बरातियों की हालत बिगड़ने लगी. इनमें अधिकतर लोगों को उल्टी, दस्त, डायरिया, बुखार, चक्कर और सर दर्द की शिकायत होने लगी. स्थानीय लोगों की माने तो करीब 20 से अधिक लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जिनमें गौरया टोला के युवक की मौत गोरखपुर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई. मृतक की पहचान बनकटा थाना क्षेत्र के गौरया टोला निवासी पवन कुमार (20) के रूप में हुई है. जिन लोगों की तबीयत खराब है उनमें मंजर अंसारी, शकीरा अंसारी, दिलकश अंसारी, साजिद अंसारी, अरशद अंसारी, मिराज अंसारी, मुस्लिम अंसारी, जुम्मा दिन अंसारी, आरिफ अंसारी, मंजूर अंसारी, कैफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, प्रभात यादव, राहुल कुशवाहा, पप्पू यादव, श्रीराम सिंह, राजन यादव, राकेश कुमार, बंटी पासवान, शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रिंस यादव समेत अन्य शामिल है. बनकटा थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया है. फिलहाल पुलिस को अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




