डीएम के निर्देश पर पूर्व जिप सदस्य के पति पर प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2020 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

सिसवन : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन निवासी व पूर्व जिला पार्षद रंभा देवी के पति मनोज कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दर्ज करायी है. थाने को दिये आवेदन में बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि जिलाधिकारी के ज्ञापांक- 2679, […]
विज्ञापन
सिसवन : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन निवासी व पूर्व जिला पार्षद रंभा देवी के पति मनोज कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दर्ज करायी है.
थाने को दिये आवेदन में बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि जिलाधिकारी के ज्ञापांक- 2679, दिनांक 17 नवंबर 2019 को दिये निर्देश में कहा गया है कि मनोज कुमार सिंह का मकान रेफरल अस्पताल सिसवन के बगल में है.
उनके द्वारा रेफरल अस्पताल व अन्य सरकारी कर्मियों को धमकाने व रंगदारी वसूलने के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था. जिसकी गोपनीय तरीके से जांच करायी गयी. जांच के दौरान प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी ने मनोज सिंह के ऊपर रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से हाथ धोने की धमकी देने का आरोप लगाया था.
वहीं जांच के दौरान प्रखंड के सभी पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि उसके नाम से प्रखंडकर्मी सहित अंचलकर्मियों में भय व्याप्त है. आवेदन में मनोज कुमार सिंह द्वारा पूर्व में हत्या करने की बात कही गयी है. जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज है.
कुछ दिन पूर्व ही मनोज कुमार सिंह द्वारा एमडीएम प्रभारी पारस राम से पिस्टल के बल पर 40 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज है. बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मनोज कुमार सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है.
इस संबंध में मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड, अंचल एवं अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है. जिसका मैं विरोध करता हूं. मुझे फंसाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




