ससुराल में बहू की हत्या : पति समेत सात पर प्राथमिकी
Updated at : 28 Dec 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

बसंतपुर : सारण के मांझी थाना क्षेत्र के खुर्द भलुआ की बेटी की हत्या बसंतपुर में उसके ससुराल वाले ने बुधवार को कर दी. मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति, श्वसुर, सास, भैसुर, जेठानी, देवर समेत सात लोगों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए बसंतपुर […]
विज्ञापन
बसंतपुर : सारण के मांझी थाना क्षेत्र के खुर्द भलुआ की बेटी की हत्या बसंतपुर में उसके ससुराल वाले ने बुधवार को कर दी. मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति, श्वसुर, सास, भैसुर, जेठानी, देवर समेत सात लोगों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए बसंतपुर थाने में कांड संख्या 475/19 दर्ज करायी है.
मृतक के पिता मदन साह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है की बीते 21 नवंबर को बेटी चंदा कुमारी की शादी बसंतपुर के वीरेंद्र साह के बेटे संजीत कुमार साह के साथ हुई थी. शादी की रस्म पूरी होने के बाद उसके ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख नगद, सोने का चेन व पल्सर बाइक की मांग पूरी करने पर ही विदाई कराने की बात कही.
तब शादी में आये रिश्तेदारों व गांव वालों ने मान-मनौव्वल करा कर बेटी की विदाई करा दी. विदाई होने के बाद बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी नही करने पर बेटी को साथ नही रखने की बात कहें. बुधवार को अपनी बेटी से फोन पर बात कर रहा था तब बेटी ने कहा की आज 12 बजे तक दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वाले मेरी हत्या कर देंगे.
इसी दौरान मेरे दामाद ने बेटी से मोबाइल छीन लिया व फोन पर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी. उसके थोड़ी देर बाद मोबाइल बंद हो गया. तब मैं किसी अनहोनी की आशंका पर अपने बहनोई के साथ बुधवार की शाम बेटी के ससुराल बसंतपुर पहुंचा तो देखा की मेरी बेटी की हत्या गले मे प्लास्टिक की रस्सी फंसाकर कर दी गई है व शव दरवाजे के बाहर रखा हुआ है.
दर्ज प्राथमिकी में पिता ने बेटी के पति संजीत उर्फ गोलू, श्वसुर वीरेंद्र साह, भैसुर गुड्डू साह, देवर मंटू साह, सास, जेठानी समेत 7 लोगों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




