आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
Updated at : 03 Oct 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा दरगाह गांव में मस्जिद निर्माण के लिए इकट्ठे किये गये चंदे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद गुस्साये लोगों ने शव को बीच सड़क पर रख स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. बुधवार […]
विज्ञापन
अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा दरगाह गांव में मस्जिद निर्माण के लिए इकट्ठे किये गये चंदे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के बाद गुस्साये लोगों ने शव को बीच सड़क पर रख स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया.
बुधवार को थाना क्षेत्र के जलालपुर-रसुलपुर मुख्य सड़क पैगा बाजार पास मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर दिया.
मालूम हो कि पिछले 22 सितंबर को शेखपुरा दरगाह गांव में मस्जिद निर्माण के लिए इकट्ठा किये गये चंदे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. वहां एक पक्ष से बसीरुद्दीन आलम, मनौवर आलम तथा रिजवान आलम वहीं दूसरे पक्ष से अहमद साह, बबलू साह, प्रेम साह तथा नजदा खातून घायल हुये थे.
इनमें अहमद साह तथा बबलू साह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था. वहां बबलू साह की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में एक पक्ष के घायल नजदा खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पांच महिलाओं सहित 10 लोगों को आरोपित किया गया था.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस, अमनौर बीडीओ विभु विवेक मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोग इसमें शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तथा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
इस मौके पर जिला पार्षद आलोक राय, राजद नेता सुनील राय आदि लोगों ने भी लोगों को समझने का प्रयास किया. अमनौर पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बाकी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




