घटिया उपकरण खरीदने की हो जांच : उपाध्यक्ष
Updated at : 13 Sep 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : गुरुवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद की बैठक हुई. बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों के शामिल नहीं होने का मामला छाया रहा. जिसको लेकर बैठक में शामिल जिला पार्षदों ने अपनी नाराजगी जतायी. वहीं तीन की जगह आठ महीने पर हुई बैठक को लेकर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त […]
विज्ञापन
सीवान : गुरुवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद की बैठक हुई. बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों के शामिल नहीं होने का मामला छाया रहा. जिसको लेकर बैठक में शामिल जिला पार्षदों ने अपनी नाराजगी जतायी. वहीं तीन की जगह आठ महीने पर हुई बैठक को लेकर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की.
जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने हाइस्कूल में छह लाख व प्लस टू में एक लाख के उपकरण खरीदे जाने में घटिया उपकरण की चर्चा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की. वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले के सूखाग्रस्त घोषित हाने के बावजूद सिसवन प्रखंड के किसानों की बीमा राशि कृषि विभाग द्वारा नहीं देने का मामला उठाया. उपाध्यक्ष के आरोप पर मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया.
2018-19 में पीडब्ल्यूडी द्वारा सिसवन-बखरी पथ का टेंडर होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उपाध्यक्ष ने इसकी जांच की मांग की. अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष संगीता यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर इसकी समीक्षा करने की बात कही. कहा कि इस मुद्दे पर वरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर सदस्यों के विचार से उन्हें अवगत कराया जायेगा.
लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के जवाब से दरौली विधायक सत्यदेव राम असंतुष्ट रहे. उन्होंने कहा कि अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट है. विधायक ने आरोप लगाया कि इन्हें रिपार्ट लेने तक की इनको कहीं से भी समय नहीं है. सहायक अभियंता ने जिले में 247 स्टेट ट्युबवेल में 111 के कार्यरत होने व शेष को बनाने के लिए मुखिया द्वारा राशि देने की बात कही.
जिला पार्षद प्रदमुन राय ने जिला परिषद की अध्यक्ष व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी से मांग की कि बैठक से पहले अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर लें. बैठक में डीडीसी सुनील कुमार, सिविल सर्जन डॉ अशेष कुमार सिंह, डीपीओ आइसीडीएस नीतू सिंह, डीइओ चंद्रशेखर राय, डीपीओ दिलीप सिंह, डीपीओ अमरेंद्र कुमार मिश्र, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, डीएओ अशोक कुमार राव आदि मौजूद थे.
अलग-अलग प्रभार देने की मांग उठायी
सीवान. हुसैनगंज प्रखंड के प्रमुख राजाराम साह ने गुरुवार को जिला परिषद् की बैठक में उत्क्रमित हाइस्कूल एवं मिडिल स्कूलों में अलग-अलग प्रभार देने की मांग किया. उन्होंने कहा कि पंचायत के उत्क्रमित हाइ व मिडिल स्कूलों में एचएम द्वारा आपसी तालमेल नहीं बनाये जाने के कारण बच्चों के साइकिल व छात्रवृत्ति की राशि मिलने में परेशानी हो रही है. उन्होंने मांग किया कि हाइस्कूल का प्रभार किसी वरीय शिक्षक को अलग से दे दिया जाये. इससे मिडिल व हाइस्कूल के छात्रों की परेशानी दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




