करैला का स्वाद ”करैला”, तो भिंडी का लग रहा ”कड़वा”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : कुछ समय तक नरमी के बाद बरसात की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं. ऐसे में लोगों की थाली से सब्जी गायब होने लगी है और करैला तो करैला, अब तो भिंडी का स्वाद भी लोगों को कड़वा लगने लगा है. पिछले पांच दिनों […]
विज्ञापन
सीवान : कुछ समय तक नरमी के बाद बरसात की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं. ऐसे में लोगों की थाली से सब्जी गायब होने लगी है और करैला तो करैला, अब तो भिंडी का स्वाद भी लोगों को कड़वा लगने लगा है.
पिछले पांच दिनों से अचानक सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी से आम और खास दोनों वर्ग के लोग परेशान हो उठे हैं. बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही हरी सब्जियों की कीमत अचानक बढ़ गयी है. वर्तमान समय में बाजार में कोई भी हरी सब्जी 40 रुपये प्रति किलो ग्राम से नीचे नहीं है. बाजार में 40 से 45 रुपये किलो बैंगन और भिंडी 45 रुपये किलो सुनकर ही सब्जी खरीदने मंडी जाने वाले लोगों के होश उड़ जा रहे हैं.
इस समय बाजार में गोभी 70 रुपये किलो तो परवल 50 रुपये किलो बिक रहे हैं. हर सब्जी के स्वाद में तीखापन लाने के काम आने वाली मिर्च की कीमत सब्जियों के स्वाद को फीका कर दे रही है. बाजार में शिमला मिर्च के साथ ही हरी मिर्च 120 रुपये किलो पहुंच गयी है. सब्जी व्यवसायियों की मानें सब्जियों की कीमत में अभी और उछाल आने के आसार हैं.
क्या है सब्जी की कीमत
सब्जी कीमत प्रति किलो
नेनुआ 40-42 रुपये
भिंडी 40-45 रुपये
परवल 50 रुपये
कद्दू 35-40 रुपये
करैला 40-42 रुपये
आलू 16 रुपये
प्याज 24-26 रुपये
टमाटर 60 रुपये
हरी मिर्च 120 रुपये
गोभी 70 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










