अपने वादे पर खरा उतर रही केंद्र सरकार: बिट्टू सिंह

Updated at : 12 Jun 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
अपने वादे पर खरा उतर रही केंद्र सरकार: बिट्टू सिंह

सीवान : नयी सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किसान, व्यापारी कल्याण व सेना के जवान से जुड़े बड़े फैसले लिये गये हैं. भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में इनका वादा किया था. मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में देश के किसान और देश के सुरक्षा में लगे जवान के बारे में […]

विज्ञापन

सीवान : नयी सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में किसान, व्यापारी कल्याण व सेना के जवान से जुड़े बड़े फैसले लिये गये हैं. भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में इनका वादा किया था. मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में देश के किसान और देश के सुरक्षा में लगे जवान के बारे में ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही. उन्होंने कहा कि इसके तहत बिहार प्रदेश के कृषि मंत्री द्वारा चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद नौ से 17 के बीच में प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर किसान चौपाल लगाया जा रहा है. चौपाल में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की जानकारी दी जा रही है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत प्रत्येक किसान को छह हजार रुपये देने का निर्णय लिया गया. इसमें जिले अभी भी 50 प्रतिशत किसान इस योजना से वंचित है. इस योजना से शत प्रतिशत संतृप्त करने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी से बात कर यह अपेक्षा की गयी है. तत्काल वंचित किसानों को इस योजना जोड़ते खाते में छह हजार रुपये भेजा जाये. उनके साथ हरिओम गिरि, टुनटुन सिंह, पूर्व मुखिया मुन्ना कानू, विशुनदेव तिवारी, मनोज राय, त्रिपुरारी सिंह उर्फ बम जी, रवि राय मुखिया, आकाश सिंह बाबा, नागेंद्र सिंह व अनिल राम आदि लोग मौजूद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन