महिला की हत्या कर रात के अंधेरे में चोरी से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 6:13 AM
विज्ञापन
भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के चौकेठिया गांव निवासी दहेजलोभियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद रात के अंधेरे में शव को जलाने के लिए श्मशान घाट पहुंचे. जहां आनन-फानन में चिता बना शव को जलाने लगे. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]
विज्ञापन
भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के चौकेठिया गांव निवासी दहेजलोभियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद रात के अंधेरे में शव को जलाने के लिए श्मशान घाट पहुंचे. जहां आनन-फानन में चिता बना शव को जलाने लगे.
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मालूम हो कि चौकेठिया गांव निवासी दूधनाथ राय के पुत्र राजकुमार यादव से बिलासपुरा गांव निवासी मुख्तार राय ने अपनी पुत्री बबीता की शादी हुई थी.
मायके वालों का आरोप था कि शादी के बाद ससुराल वाले बबीता को आये दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. रविवार को ससुरालियों ने दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर बबीता की हत्या कर दी. बबीता देवी की शादी 2012 में चौकेठिया निवासी दूधनाथ राय के पुत्र राजकुमार यादव से हुई थी. मृतका के दो पुत्र है एक तीन वर्ष का और दूसरा एक वर्ष का है.
मां की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया. मायके वालों का कहना है कि शादी के समय से ही उसका पति बराबर बाइक के लिए उसे प्रताड़ित करता रहता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव आधा जल गया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. वहां से रिपोर्ट आने के बाद हत्या कैसे हुई है का खुलासा हो पायेगा .घर वाले घर छोड़ कर फरार है. पुलिस उनके तलाश में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










