सब-वे निर्माण को लेकर कई ट्रेनें रद्द, कई का हुआ शाॅर्ट टर्मिनेशन

Updated at : 04 Apr 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
सब-वे निर्माण को लेकर कई ट्रेनें रद्द, कई का हुआ शाॅर्ट टर्मिनेशन

सीवान : रेलवे प्रशासन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे के निर्माण के कारण कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, शाॅर्ट टर्मिनेशन/ शाॅर्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया है. 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 10 एवं 24 अप्रैल, 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 11 […]

विज्ञापन

सीवान : रेलवे प्रशासन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे के निर्माण के कारण कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, शाॅर्ट टर्मिनेशन/ शाॅर्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया है.

15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 10 एवं 24 अप्रैल, 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 11 एवं 25 अप्रैल, 55115/55116 छपरा-सीवान-छपरा सवारी गाड़ी 28 अप्रैल, 55010 भटनी-छपरा सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को निरस्त रहेगी. 55131 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 06, 17 एवं 21अप्रैल को बलिया स्टेशन पर शाॅर्ट टर्मिनेट होगी. 55132 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 06 एवं 21 अप्रैल को बलिया से ओरिजिनेट होगी.

55013 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 11 अप्रैल को बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी. 55014 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 11 एवं 25 अप्रैल को बलिया से ओरिजिनेट होगी. 55133 बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 16 अप्रैल को औंड़िहार जं पर शाॅर्ट टर्मिनेट होगी.
55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 16 अप्रैल को औंड़िहार जं से ओरिजिनेट होगी. 55135 आजमगढ़-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 16 अप्रैल को औंड़िहार जं पर शार्ट टर्मिनेट होगी. 55132 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 16 अप्रैल को औंड़िहार जं से ओरिजिनेट होगी. 55131 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी 16 अप्रैल को औंड़िहार जं पर शार्ट टर्मिनेट होगी. 55136 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 16 अप्रैल को औंड़िहार जं से ओरिजिनेट होगी.
55122 मंडुवाडीह-भटनी सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को मऊ पर शार्ट टर्मिनेट होगी. 55123 भटनी-वाराणसी सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को मऊ से ओरिजिनेट होगी. 55019 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 28 अप्रैल को भटनी से ओरिजिनेट होगी. सीतामढ़ी से 16 एवं 23 अप्रैल को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार- वाराणसी- इलाहाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- जौनपुर- इलाहाबाद के रास्ते चलायी जायेगी.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 एवं 22 अप्रैल को चलनेवाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद-वाराणसी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद- जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी.
गोरखपुर से 28 एवं 29 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी. अमृतसर से 27 एवं 28 अप्रैल को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-देवरिया-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी.
कटिहार से 27 अप्रैल को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सीवान- देवरिया- गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलायी जायेगी. सीतामढ़ी से 28 अप्रैल को चलनेवाली 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा- भटनी- औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा- बलिया- फेफना- मऊ के रास्ते चलायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन